जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल पर जातिगत दुर्भावना से सचिव पर कार्यवाही करने का आरोप ! जिला पंचायत सीईओ भ्रष्टाचारी है बिना पैसे लिए कोई काम नहीं करता – सचिव तुलसी ध्रुव
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल पर जातिगत दुर्भावना से सचिव पर कार्यवाही करने का आरोप !
जिला पंचायत सीईओ भ्रष्टाचारी है बिना पैसे लिए कोई काम नहीं करता – सचिव तुलसी ध्रुव
न्यूज़ छत्तीसगढ़ टुडे ( संतोष साहू )
बिलासपुर – जनपद पंचायत तखतपुर के नगोई ग्राम पंचायत सचिव तुलसी ध्रुव ने जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल पर जातिगत प्रताड़ना का आरोप लगाया है. साथ ही उनके खिलाफ नियम विरुद्ध कार्यवाही करने की बात वह कह रहे हैं. आरोपो का सिलसिला यही तक सीमित नहीं है. सचिव तुलसी ध्रुव ने यह भी एक बडा गंभीर आरोप लगाया है कि जिला पंचायत सीईओ भ्रष्टाचारी है वह बिना पैसे लिए कोई काम नहीं करते हैं.
सोमवार को अंबेडकर चौक पर लगभग 12:00 बहुजन समाज पार्टी ने सचिव तुलसी ध्रुव के समर्थन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया. सर्वप्रथम उक्त स्थान पर पार्टी के कार्यकर्त्ता एकत्रित हुए और रैली के रूप में अंबेडकर चौक से बिलासपुर कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौपा.
इस दरमियान पीड़ित सचिव तुलसी ध्रुव ने अपनी पीड़ा मीडिया के सामने वक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री है मैं स्वयं आदिवासी, मेरा सरपंच भी आदिवासी है. लेकिन आज हमें न्याय नहीं मिल रहा है बल्कि जातिगत मानसिकता रखने वाले सी.ई.ओ संदीप अग्रवाल की प्रताड़ना का शिकार होना पड़ रहा है. जिसके कारण मेरे खिलाफ नियम विरुद्ध कार्यवाही किया गया है.
माल क्रय नियम…..
सचिव तुलसी ध्रुव ने बताया कि माल क्रय नियम अनुसार जिला कलेक्टर को अपने जिला में एक कमेटी गठित करने का प्रावधान है जिसके तहत समस्त ग्राम पंचायत को किस वेंडर से क्या सामान लेना है यह तय किया जाना रहा लेकिन वर्ष 2013 के बाद ऐसा नहीं किया गया. और इसी नियम के तहत हमको फंसा कर कार्यवाही करते हुए सस्पेंड कर दिया गया. जबकि जिस मामले में मुझे सस्पेंड किया गया है मौके पर काम कराया गया. काम का मूल्यांकन, सत्यापन, प्रस्ताव एवं समस्त फाइल है. मेरे खिलाफ जानबूझकर देशपूर्ण कार्यवाही किया गया है. अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो आगे भी न्याय एवं अपने हक़ अधिकार के लिए उचित कदम उठाऊंगा.
संदीप अग्रवाल
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी बिलासपुर
उसने आवेदन कई बार दिया और उस पर जांच भी हो चुकी है. उसके खिलाफ सस्पेंड की कार्यवाही किए गए हैं. अपने बचाव पक्ष में कुछ भी बोलेगा. पीड़ित पक्ष कुछ भी आरोप लगा सकता है.