विधानसभा बिल्हा मे ढाई वर्ष के कार्यकाल के दरमियान 400 करोड़ रुपए से किया गया सड़क निर्माण कार्य – भूपेंद्र सवन्नी ! भाजपा के समस्त कार्यकर्ता मेरे राजनीतिक गुरु है
विधानसभा बिल्हा मे ढाई वर्ष के कार्यकाल के दरमियान 400 करोड़ रुपए से किया गया सड़क निर्माण कार्य – भूपेंद्र सवन्नी !
भाजपा के समस्त कार्यकर्ता मेरे राजनीतिक गुरु है
न्यूज़ छत्तीसगढ़ टुडे (संतोष साहू)
बिलासपुर – प्रेस क्लब में आयोजित लोक प्रिय संवाद कार्यक्रम “हमर पहुना” कार्यक्रम मे रविवार को छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (CREDA) के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी ने शिरकत किया. इस दरमियान प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा, सचिव संदीप करियार एवं कार्यकारिणी ने शॉल एवं श्रीफल भेंट कर अतिथि श्री सवन्नी का स्वागत किया. जिसके बाद पत्रकारों से रूबरू होकर श्री सवन्नी ने अपने व्यक्तिगत जीवन से लेकर राजनीतिक सफर तक का अनुभव साझा किया.
श्री सवन्नी ने सर्वप्रथम कहा आपके प्रेस क्लब का यह कार्यक्रम एक अच्छी पहल है. उन्होंने अपना परिचय देते हुए बताया कि मैं जिला बिलासपुर के बिल्हा का निवासी हूं. एवं मेरी प्रारंभिक शिक्षा बिल्हा में प्रारंभ हुई. शहर के सीएमडी कॉलेज से ग्रेजुएशन की शिक्षा हासिल किया. वही बीकॉम अंतिम वर्ष की पढ़ाई शक्ति से किया है.
राजनीति करियर कि शुरुआत……
श्री भूपेंद्र सवन्नी ने अपने राजनीतिक सफर को लेकर विचार साझा किया और बताया कि उनकी रुचि राजनीति में शुरू से रही है. क्योंकि उनके पिता इंद्र सेन सवन्नी जनसंघ के विभिन्न पदों मे दायित्व निभा चुके थे वही वर्ष 1972 में पहली बार उनके पिता जी सरपंच बने थे. श्री सवन्नी ने चर्चा के दौरान यह भी बताया कि 1987 में पढ़ाई पूरी करने के बाद राजनीति में पूर्ण रूप से शुरूआत किया. जिसमें वार्ड क्रमांक 2 के वार्ड अध्यक्ष के रूप में प्रथम जिम्मेदारी दी गई. कुछ दिनों बाद युवा मोर्चा का अध्यक्ष का अध्यक्ष बनाया गया. वर्ष 1993 में बिल्हा विधानसभा चुनाव के दरमियान चुनाव संचालन की जिम्मेदारी दिया गया. वर्ष 2003 में जिला महामंत्री के जवाबदारी दी गई. वर्ष 2006 जिला अध्यक्ष एवं वर्ष 2010 में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी पार्टी ने तय किया. वही 2015 में हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष के साथ प्रदेश प्रवक्ता की भी जिम्मेदारी दी गई. वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (CREDA) के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिया गया है.
भाजपा के समस्त कार्यकर्ता मेरे राजनीतिक गुरु है- श्री सवन्नी
प्रेस क्लब के लोकप्रिय संवाद कार्यक्रम “हमर पहुना ” मे पत्रकारों के द्वारा श्री सवन्नी से विभाग कि योजनाओं को लेकर जानकारी चाहा तब उन्होंने विस्तृत रूप से क्रेड़ा विभाग मे संचालित समस्त योजनाओं को विस्तृत रूप से बताया और समझाया.
इसी दरमियान श्री सवन्नी से उनके राजनीतिक कैरियर मे सफलता के पीछे साथ निभाने वाले उनके राजनितिक गुरु के बारे में पूछा गया. तब उन्होंने बड़ी सरलता से मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि भाजपा के समस्त कार्यकर्ता मेरे राजनीतिक गुरु है….