दीपावली से पहले खाद्य विभाग की मिठाई दुकानों पर दबिश, मावा से काजू कतली तक लिए गए सैंपल बिलासपुर में मिलावट के खिलाफ जांच अभियान तेज, रिपोर्ट आने के बाद होगी वैधानिक कार्यवाही 

दीपावली से पहले खाद्य विभाग की मिठाई दुकानों पर दबिश, मावा से काजू कतली तक लिए गए सैंपल     बिलासपुर में मिलावट के खिलाफ जांच अभियान तेज, रिपोर्ट आने के बाद होगी वैधानिक कार्यवाही 

दीपावली से पहले खाद्य विभाग की मिठाई दुकानों पर दबिश, मावा से काजू कतली तक लिए गए सैंपल

बिलासपुर में मिलावट के खिलाफ जांच अभियान तेज, रिपोर्ट आने के बाद होगी वैधानिक कार्यवाही

 

 

 

 

बिलासपुर। दीपावली के त्योहार पर आम नागरिकों को शुद्ध एवं मिलावटमुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शहर में सघन जांच अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में विभागीय टीम ने शहर के विभिन्न मिठाई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर मावा, कुंदा, बेसन लड्डू और काजू कतली के नमूने संकलित किए। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

अभिहित अधिकारी श्री आर. आर. देवांगन के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई के दौरान बस स्टैंड स्थित सूर्या रॉयल स्वीट्स से खोवा (मावा), जूना बिलासपुर स्थित बजरंग प्रसाद भंडार से कुंदा एवं बेसन लड्डू तथा श्री बजरंगबली स्वीट्स से काजू कतली का नमूना लिया गया।

 

जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

 

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, संकलित सभी नमूनों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत विधिवत सील कर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुपालन के आधार पर नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।इस निरीक्षण दल में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री खीरसागर पटेल एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री प्रतीक तिवारी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

 

व्यापारियों को गुणवत्ता और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश

 

दीपावली के दौरान मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य कारोबारियों को गुणवत्ता, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आम नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए जांच अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा।

 

अब जांच रिपोर्ट पर टिकी नजरें:

विभाग की इस कार्रवाई के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूनों की प्रयोगशाला रिपोर्ट महत्वपूर्ण होगी। रिपोर्ट में किसी खाद्य पदार्थ के निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरने की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

संतोष साहू मोबाइल. +919827329895

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *