बेटी आराध्या मिश्रा ने सीबीएसई दसवीं  में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान, आईएएस अधिकारी बनने कि रखती है चाहत…

बेटी आराध्या मिश्रा ने सीबीएसई दसवीं  में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान, आईएएस अधिकारी बनने कि रखती है चाहत…

बेटी आराध्या मिश्रा ने सीबीएसई दसवीं  में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान, आईएएस अधिकारी बनने कि रखती है चाहत…

 

 

 

न्यूज़ छत्तीसगढ़ टुडे (संतोष साहू)

बिलासपुर – केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 वीं का परिणाम 15 अप्रैल 2026 को घोषित कर दिया है. इस परिणाम का आने के बाद छात्रों में खुशी की लहर है. बताया जा रहा है कि इस परीक्षा में आराध्या मिश्रा ने कुल 94% अंक प्राप्त किया है.

उनके इस परीक्षा परिणाम में खास बात यह है कि सब्जेक्ट ऐ. आई में उन्होंने 100 में 100 अंक प्राप्त किया है.वह कृष्णा पब्लिक स्कूल, कोनी जिला बिलासपुर में पढ़ाई करती है. मीडिया ने उनकी इस सफलता को लेकर उनसे चर्चा किया तब उनका कहना था कि उनकी सफलता के पीछे उनके टीचरों का मार्गदर्शन एवं मम्मी पापा का आशीर्वाद है. वहीं उन्होंने यह भी बताया कि वह बिना किसी कोचिंग सेंटर के सेल्फ स्टडी से यह मुकाम हासिल किया है.. उन्होंने यह भी बताया कि पढ़ाई में मन लगाने के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनाई थी. जिसका आज सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है. वह कहती है कि आगे चलकर आईएएस अधिकारी बनने की चाहत रखती है. आराध्या मिश्रा 27 खोली जिला बिलासपुर कि रहने वाली है. उनकी माता दीप्ति मिश्रा ग्रहणी एवं पिता वन विभाग में प्रभारी डिप्टी रेंजर के पद पर पदस्थ है. परीक्षा परिणाम आने के बाद घर एवं सोसाइटी के आसपास में खुशी का माहौल है.

संतोष साहू मोबाइल. +919827329895

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *