बढ़ती महंगाई के बीच बिलासपुर में टैक्सी किराए बढ़े, संघ ने किया 200 रूपए बेस किराया एवं 2 रूपए प्रति किमी वृद्धि का ऐलान

बढ़ती महंगाई के बीच बिलासपुर में टैक्सी किराए बढ़े, संघ ने किया 200 रूपए बेस किराया एवं 2 रूपए प्रति किमी वृद्धि का ऐलान

बढ़ती महंगाई के बीच बिलासपुर में टैक्सी किराए बढ़े, संघ ने किया 200 रूपए बेस किराया एवं 2 रूपए प्रति किमी वृद्धि का ऐलान

 

 

 

बिलासपुर – पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और परिवहन संचालन लागत में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए वाहन चालक मालिक सामाजिक संघ (कार टैक्सी संघ) छत्तीसगढ़ ने टैक्सी किराए में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। इस संबंध में बिलासपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने जानकारी दी।

संघ द्वारा व्यापार विहार स्थित तारामंडल सभागार में जिले के ट्रेवल्स संचालकों एवं परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में बड़ी संख्या में ट्रेवल्स संचालकों ने हिस्सा लिया और टैक्सी व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं तथा वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग तिवारी की उपस्थिति में लोकतांत्रिक मतदान प्रक्रिया के माध्यम से सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि, वाहन रखरखाव, ऑटो पार्ट्स, बीमा, चार्जिंग तथा अन्य परिचालन खर्चों को देखते हुए टैक्सी किराए में संशोधन आवश्यक है।

बैठक में पारित प्रस्ताव के अनुसार टैक्सी किराए में ₹200 की वृद्धि तथा प्रति किलोमीटर ₹2 अतिरिक्त बढ़ाने का निर्णय लिया गया। संघ का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में परिवहन व्यवसाय को सुचारु रूप से संचालित रखने के लिए यह कदम जरूरी हो गया था। बैठक के दौरान सभी ट्रेवल्स संचालकों और उपस्थित सदस्यों ने संगठन के इस निर्णय का समर्थन किया। संघ ने दावा किया कि यह फैसला पूरी तरह लोकतांत्रिक प्रक्रिया और बहुमत की सहमति से लिया गया है। प्रेसवार्ता में संघ ने प्रदेश और जिले के टैक्सी उपयोगकर्ता ग्राहकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई और संचालन लागत के कारण किराया वृद्धि अपरिहार्य हो गई थी। संगठन ने उम्मीद जताई कि आमजन इस निर्णय को समझेंगे और परिवहन व्यवसाय को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करेंगे।

संतोष साहू मोबाइल. +919827329895

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *