भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर ग्रामीण द्वारा आपातकाल के 51 वर्ष पर प्रेस वार्ता आयोजित 

भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर ग्रामीण द्वारा आपातकाल के 51 वर्ष पर प्रेस वार्ता आयोजित 

भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर ग्रामीण द्वारा आपातकाल के 51 वर्ष पर प्रेस वार्ता आयोजित

 

 

 

बिलासपुर, – भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर ग्रामीण द्वारा आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय बताते हुए कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सत्ता बचाने के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं, संविधान और नागरिकों के मौलिक अधिकारों का दमन किया था।

प्रदेश प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने कहा कि आपातकाल के दौरान देशभर में विपक्षी नेताओं, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और लोकतंत्र समर्थकों को जेलों में बंद किया गया, प्रेस पर सेंसरशिप लगाई गई तथा न्यायपालिका एवं अन्य संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाया गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले हजारों कार्यकर्ताओं और नेताओं के त्याग एवं बलिदान को देश कभी नहीं भूल सकता।

 

श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आपातकाल की विभीषिका को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है, ताकि लोकतंत्र की रक्षा और संविधान के प्रति जनजागरूकता बनी रहे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र केवल मतदान तक सीमित नहीं है, बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, नागरिक अधिकारों और संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता से ही मजबूत होता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और आज भारत विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है।

प्रेस वार्ता में छत्तीसगढ़ शासन में पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ कृष्णमूर्ति बाँधी, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष राजा पाण्डेय भाजपा जिला महामंत्री जनक देवांगन, प्रणव शर्मा समदरिया पवन कश्यप मोनू रत्नाकर श्रीवास शैलू गोरख कमल पटेल उपस्थित रहे

संतोष साहू मोबाइल. +919827329895

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *