सिरगिट्टी पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को किया गिरफ्तार….
बिलासपुर – सिरगिट्टी पुलिस ने बलात्कार के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिसिया कार्यवाही से बचने के लिए आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था. जिसे उसके ससुराल से गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी अमन यादव उर्फ राजा, पिता जितेन्द्र यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 09, सरगांव, थाना सरगांव, जिला मुंगेली (छ.ग.) द्वारा पीड़िता को विवाह का झांसा देकर दिनांक 21.08.2025 से लगातार दैहिक शोषण किया गया। बाद में आरोपी ने दूसरी शादी कर ली तथा पीड़िता से विवाह करने से इंकार कर दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर दिनांक 02.05.2026 को अपराध क्रमांक – 45/112/2024 धारा – 69, 296 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया. जिसके बाद आरोपी फरार होकर लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा।
सिरगिट्टी पुलिस द्वारा आरोपी के ससुराल चोर भट्ठी कला में दबिश दी गई। पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी घर के छज्जे में छिप गया, जिसे तलाश कर गिरफ्तार किया गया. आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है.