खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर बिलासपुर की मधु सिदार और गीता यादव जूनियर एशिया कप हेतु भारतीय दल में शामिल……

खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर बिलासपुर की मधु सिदार और गीता यादव जूनियर एशिया कप हेतु भारतीय दल में शामिल……

खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर बिलासपुर की मधु सिदार और गीता यादव जूनियर एशिया कप हेतु भारतीय दल में शामिल……

 

 

 

 

बिलासपुर –  1 जून 2022 को छत्तीसगढ़ प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खिलाड़ियों को आधुनिक एवं तकनीकि खेल प्रशिक्षण देने हेतु प्रारंभ किया गया. प्रदेश का पहला एवं एक मात्र स्टेंट सेंटर आॅफ एक्सीलेंस प्रतिवर्ष खेलो की नई ऊँचाईयों को छू रहा है। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री तथा प्रदेश के ऊर्जावान उपमुख्यमंत्री एवं भारसाधक मंत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा प्रदेश में खेलोें वातावरण और खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं प्राप्त हो इसका लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 27 एवं 28 जुलाई को रायपुर में आयोजित स्पोर्ट्स काॅनक्लेव का आयोजन कर खेलों के विकास हेतु गहन समीक्षा की गई जिसका परिणाम है, कि खेलो इंडिया स्टेट सेंटर आॅफ एक्सीलेंस के दो हाॅकी खिलाड़ी कु. गीता यादव और कु. मधु सिदार मोकी चीन में 30 अगस्त से 13 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाले ।भ्थ् जूनियर एशिया कप 2026 में भारत देश का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आयेगें। दोनों ही खिलाड़ी प्रदेश के पहली आवासीय अकादमी में पहले दिन से ही विभाग के वरिष्ठ प्रशिक्षक श्री राकेश टोप्पो से हाॅकी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें हेड कोच श्री विकास पाॅल तथा श्री अजीत लकड़ा से भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है।

 

मधु सिदार का परिचय……

कु. मधु सिदार हाॅकी की नर्सरी कहे जाने वाले जशपुर जिले के कांसाबेल के छोटे से गांव पोंगरो की रहने वाली है। जिनके माता-पिता कृषि का कार्य करते है, कु. मधु सिदार बचपन से ही अपने जिले में लोकप्रिय खेल हाॅकी से आकर्षित रही है। इसलिए जब प्रदेश की पहली आवासीय अकादमी प्रारंभ हुई तब उन्होने उसके चयन ट्रायल में अच्छा प्रदर्शन कर अपने लिए एक सीट आरक्षित कर लिया और यहा से उनके हाॅकी का सफर प्रारंभ हुआ। 2023 में मधु सिदार ने पहली हाॅकी इंडिया सब.जूनियर वेस्ट जोन चैम्पियनशिप में सर्वाधिक 09 गोल किये वेस्ट जोन सब.जूनियर चैम्पियनशिप गुजरात 2024 में सिल्वर मेडल प्राप्त किया, सब.जूनियर फिमेल हाॅकी लीग लखनऊ 2024 में सहभागिता रही, सब.जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप 2024-25, ैळथ्प् स्कूल नेशनल 2024-25 में सहभागिता तथा सब.जूनियर इंटर जोन चैम्पियनशिप हरियाणा 2025 में तृतीय प्राप्त किया। हाॅकी इंडिया नेशनल चैम्पियनशिप 1 से 12 अगस्त 2025 को आध्रंप्रदेश में आयोजित प्रतियोगिता में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया तथा कु. मधु सिदार ने पहले खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स 25 मार्च से 1 अपै्रल 2026 को रायपुर में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया और अप्रेल 2026 से छब्व्म् बैंग्लोर में रहकर भारतीय दल के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

 

 

गीता यादव का परिचय….

कु. गीता यादव मूलतः कबीरधाम जिले के बोडला से हैं। उन्होंने ने प्रारंभिक प्रशिक्षण कोच शिवा चैहान से प्राप्त किया और 01 जून 2022 से ज्ञप्ैब्म् आवासीय अकादमी बिलासपुर में हाॅकी का प्रशिक्षण सीनियर कोच राकेश टोप्पो से प्राप्त किया, यहाँ तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए वह अपने खेल कौशल के दम पर खेलो इंडिया के टाॅप्स स्कीम में चयनित होकर छब्व्म् बैंग्लोर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। कु. गीता यादव ने अंतर्राष्ट्रीय खेलों का सफल वर्ष 2025 में प्रारंभ किया उन्होंने 12 से 21 नवम्बर 2024 तक नीदरलैण्ड एवं बेल्जियम टूर में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व किया। उसके पश्चात 15 मई से 02 जून 2025 तक अर्जेंटीना टूर और 5 से 14 जुलाई तक 2026 तक इंग्लैण्ड और स्काॅटलैण्ड टूर में भी भारत देश का प्रतिनिधित्व किया।

 

उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने वीडियो काॅल पर दी बधाई

 

कु. गीता यादव और कु. मधु सिदार के जूनियर एशिया कप में शामिल होने पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा भारसाधक मंत्री खेल एवं युवा कल्याण श्री अरूण साव ने वीडियो काॅल के माध्यम से उन्हें उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर देश के लिए सोना जीतने और देश के अभिमान तिरंगे का सदैव ऊंचा रखने के लिए भी अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

कु. गीता यादव और कु. मधु सिदार की इस उपलबिध के लिए खेल सचिव श्री यशवंत कुमार, खेल संचालक श्रीमती तनुजा सलाम, सहायक संचालक बिलासपुर श्री ए. एक्का, और छत्तीसगढ़ हाॅकी के महासचिव श्री मनीष श्रीवास्तव ने दोनों ही खिलाड़ियों को बधाई दी और वरिष्ठ प्रशिक्षक श्री राकेश टोप्पो को भी बधाई एवं शुभकानाएं दी।

संतोष साहू मोबाइल. +919827329895

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *