बिलासपुर बाल संप्रेषण गृह मे एक युवक ने किया आत्महत्या !
बिलासपुर बाल संप्रेषण गृह मे एक युवक ने किया आत्महत्या !

बिलासपुर – महिला बाल विकास विभाग के अंतर्गत शहर के सरकंडा स्थित बाल संप्रेक्षण गृह मे मौजूद प्लेस ऑफ सेफ्टी में एक युवक के आत्महत्या करने कि घटना सामने आ रही है. फिलहाल मामले पर कोई आधिकारिक बयान अब तक नहीं आया है.
इस मामले पर यह भी बातें सामने आ रही है . कि यह घटना दिनाँक 18-08-2026 सुबह की है फिलहाल घटना का कारण अभी अज्ञात है. मामला सरकंडा थाना क्षेत्र होने के कारण घटना की जानकारी संबंधित थाना क्षेत्र मे दिया गया है. जिसके बाद विधिवत पुलिस जांच एवं कार्यवाही करेगी.
बाल संप्रेषण गृह में आत्महत्या का दूसरा मामला…..
बाल संप्रेषण गृह मे आत्महत्या का यह दूसरा मामला बताया जाता है. इसके पूर्व बाल संप्रेषण गृह पर वर्ष 2019मे एक युवक ने आत्महत्या किया था. जिसका नाम निखिल यादव होना बताया जाता है. उस मामले पर जांच लंबे समय तक चली थी. बाल संप्रेषण गृह के अंतर्गत आत्महत्या की यह घटना दूसरी बार सामने आई है. समाचार लिखे जाने तक फिलहाल मृतक का नाम अज्ञात है.