दीपक बैज का भाजपा पर तंज: कई ‘फूफा’ हमारे संपर्क में, वक्त आने पर खोलेंगे पत्ते…

दीपक बैज का भाजपा पर तंज: कई ‘फूफा’ हमारे संपर्क में, वक्त आने पर खोलेंगे पत्ते…

दीपक बैज का भाजपा पर तंज: कई ‘फूफा’ हमारे संपर्क में, वक्त आने पर खोलेंगे पत्ते…

 

 

 

 

न्यूज़ छत्तीसगढ़ टुडे (संतोष साहू)

बिलासपुर। संगठन सृजन अभियान के तहत बिलासपुर संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनर्स के तृतीय चरण के प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण शिविर के समापन के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने मोपका स्थित चावला ग्रीन में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।

प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों के लिए प्रशिक्षित करने पर जोर दिया जा रहा है।

 

इस दौरान बैज ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कोयला आवंटन को लेकर सरकार पर तंज कसते हुए सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में कोयला आवंटन को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं और कांग्रेस इस मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी।

 

 

दीपक बैज ने मजाकिया अंदाज में  तंज कस्ते कहा कि भाजपा के कई फूफा कांग्रेस के संपर्क में है. समय आने पर एक बार बड़ा विस्फोट किया जाएगा. वही एक मंत्री के द्वारा इन दिनों वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल होने के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह एक योजनाबद्ध तरीके से जी एन जी को साधने का प्रयास कर रहे हैं क्योंकि भाजपा से 65 प्रतिशत युवा वर्ग नाराज हो चुके हैं. और उनकी सरकार जाने वाली है. भविष्य में उनके मंत्री के पास वीडियो बनाने का ही कार्य रहेगा. इसलिए भी यह प्रैक्टिस उनकी अभी से जारी है.

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, जिलाध्यक्ष सुधांशु मिश्रा(शहर ), महेंद्र गंगोत्री (ग्रामीण), विधायक कविता प्राण लहरे, नोवल वर्मा, लक्ष्मी नाथ साहू, एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता  अनुपस्थित थे.

 

संतोष साहू मोबाइल. +919827329895

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *