पुलिस ने विकास भोजवानी को अंतर्राज्यीय देह व्यापार के आरोप मे किया गिरफ्तार
पुलिस ने विकास भोजवानी को अंतर्राज्यीय देह व्यापार के आरोप मे किया गिरफ्तार

बिलासपुर -सरकंडा पुलिस ने विकास भोजवानी पिता चंद्रप्रकाश भोजवानी उम्र 39वर्ष निवासी मसानगंज जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार किया है. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना सरकण्डा क्षेत्रांतर्गत मोपका क्षेत्र में अवैध देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। थाना क्षेत्र में मुखबीर तैनात कर पतासाजी किया जा रहा था। जिसके बाद दिनांक 08.10.2024 को मुखबीर से सूचना मिली कि मोपका के एक मकान में 7-8 लड़कियां दीगर राज्य से आयी हुई हैं, जो देहव्यापार में लिप्त है। उक्त सूचना के संबंध में सी.एस.पी. (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के नेतृत्व में निरी तोपसिंह नवरंग व उप निरी. रामनरेश यादव के हमराह में टीम तैयार कर मुखबीर के बताये घर पर रेड कार्यवाही किया गया। जहां मकान में एक युवक एवं 8 युवतियां संदिग्ध अवस्था में मिले जिनसे पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगे। जिन्हे कड़ाई पूर्वक पूछताछ करने पर देहव्यापार हेतु अन्य स्थानों से आना बताये। 8 युवतियों में 2 उत्तर प्रदेश, 1 पश्चिम बंगाल, 1 मध्य प्रदेश और 4 छत्तीसगढ़ की हैं। जिनके विरूद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही की गई है।
