राज्य स्तरीय शहीद वीर नारायण सिंह पुरुस्कार से आजाक थाना को किया गया पुरुस्कृत, सेवा पुस्तिका में की गई प्रशंसा अंकित
राज्य स्तरीय शहीद वीर नारायण सिंह पुरुस्कार से आजाक थाना को किया गया पुरुस्कृत, सेवा पुस्तिका में की गई प्रशंसा अंकित

बिलासपुर – आजाक थाना में पदस्थ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीयो को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग पर होने वाले अत्याचार कि घटनाओं पर त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने के मामले पर उत्साह वर्धन करने के लिए शहीद वीर नारायण सिंह राज्य स्तरीय पुरस्कार नामांकित किया गया. उक्त आदेश पुलिस मुख्यालय रायपुर ने बिलासपुर स्क्रीनिंग कमेटी के द्वारा समीक्षा के बाद उच्च कोटि का सेवा पाए जाने के पश्चात 15 अगस्त 2025 को आदेश जारी किया गया था. जिसमें रनिंग शील्ड एवं 50 हजार नगद स्वरूप पुरुस्कार से पुरस्कृत कर उपकृत किया गया है थाने की टीम ने पुरे लग्न एवं मेहनत से कार्य किया है जिसके फल स्वरुप उत्साहवर्धन हेतु सेवा पुस्तिका में प्रशंसा अंकित की गई. उक्त पुरुस्कार से थाने में पदस्थ पुलिस बल में हर्ष उल्लास का माहौल बना हुआ हैं. आजाक थाना बिलासपुर के टीम में मुख्य रूप से शामिल अधिकार, कर्मचारियों का नाम निम्नलिखित है
1)निरीक्षक रविंद्र कुमार आनंत
2)उनी सतीश पांडे
3)सउनि योगेश तिवारी
4) प्र.आ.अशोक नामदेव
5)आ.टेकलाल साहू
6)आ.मुस्कान दुबे
7) आ. प्रेमचंद साहू,
8)आ.अशोक पोर्ते
9)म.आ बबिता श्रीवास
10) म.आ.प्रमिला बघेल,
11) म.आ दुर्गा देवी ओग्रे
12) प्र.आ उमेश देवांगन
13)प्र.आ.अनिल बंजारे

