सिरगिट्टी में चाकू बाजी , बीच बचाव करती 4 महिलाएं घायल , एक की हालत गंभीर, सिम्स आईसीयू में भर्ती?
न्यूज़ छत्तीसगढ़ टुडे (संतोष साहू )
बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 नयापारा में किसी बात को लेकर मोहल्ले के ही कुछ लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. बताया जाता है कि विवाद दरमियान मामला बातचीत से सुलझ गया था .फिर कुछ देर बाद बड़ी संख्या में एकत्र होकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर अचानक हमला बोल दिया. इसी दरमियान महिलाओं के द्वारा झगड़ा न करने की समझाइए देते हुए मामला को शांत कराने का प्रयास किया गया. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीच बचाव करती महिलाओं के ऊपर नशे में धुत युवको ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि हमले में चार महिलाएं एवं एक पुरुष को चाकू लगने कि बात कही जा रही है . जिसमें से दुलारी रजक की हालत गंभीर है. जिसे सिम्स अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है यह घटना दिनाँक 4 मार्च को लगभग दोपहर 3:00 बजे के आसपास होने कि चर्चा है. विश्वसनीय सूत्रों की माने तो चाकू बाजी में शामिल एक युवक को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल मामले पर अब तक किसी प्रकार का आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.