वन चेतना केंद्र कागजो में विकास, असल कहानी शासन कि बडी राशि चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट, मामले में तत्कालीन डीएफओ से लेकर डिप्टी रेंजर तक नोटिस जारी ! एसडीओ व जांच अधिकारी ” टी आर मरई ” का दावा अप्रैल माह के अंत तक जांच होगी पूरी !

वन चेतना केंद्र कागजो में विकास, असल कहानी शासन कि बडी राशि चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट, मामले में तत्कालीन डीएफओ से लेकर डिप्टी रेंजर तक नोटिस जारी !    एसडीओ व जांच अधिकारी ” टी आर मरई ” का दावा अप्रैल माह के अंत तक जांच होगी पूरी !

वन चेतना केंद्र कागजो में विकास, असल कहानी शासन कि बडी राशि चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट, मामले में तत्कालीन डीएफओ से लेकर डिप्टी रेंजर तक नोटिस जारी !

एसडीओ व जांच अधिकारी ” टी आर मरई ” का दावा अप्रैल माह के अंत तक जांच होगी पूरी !

 

न्यूज़ छत्तीसगढ़ टुडे (संतोष साहू )

बिलासपुर –  वन मंडल के अंतर्गत आने वाले वन परिक्षेत्र तखतपुर के वन चेतना केंद्र में विभिन्न कार्यों के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार किया गया है. मामले को लेकर शिकायत एवं समाचार प्रकाशन होने के बाद जांच कछुआ गति से शुरुआत होकर  अंतिम चरण तक पहुंचने वाली है. मामले पर जांच अधिकारी “टी आर मरई” का दावा कि मामले की जांच अप्रैल माह के अंत तक पूरी कर ली जाएगी.

सूचना का अधिकार से प्राप्त दस्तावेज अनुसार वित्तीय वर्ष 2024 – 25 में पर्यावरण वानिकी योजना अंतर्गत ईको – पर्यटन से संबंधित विकास कार्यों को करने हेतु बजट राशि 1 करोड़ 46 लाख रूपए आवंटित किया गया था. जिसमें से भवन मरम्मत मे क्रय सामग्री, थिएटर निर्माण, डिजिटल साइनेज, आगंतुकों के लिए पीने हेतु वाटर कूलर, ग्लो साइन बोर्ड, इंटरएक्टिव टच स्क्रीन, शैक्षिक प्रदर्शन सेटअप, एलसीडी में खर्च हेतु बजट का आवंटन किया गया था. प्राप्त दस्तावेज के अनुसार कार्य संपादन हेतु प्रशासकीय स्वीकृति, तकनीकी स्वीकृति विभाग से लिया गया है. जिसमें कि तकनीकी स्वीकृति में साफ उल्लेख किया गया कि प्राक्कलन पर दर्शाये गए प्रावधानों एवं निर्धारित मापदंडों के अनुसार कार्य संपादित किए जाने हेतु तकनीकी स्वीकृति प्रदान की जाती है लेकिन स्वीकृत कार्य में से कराए गए कोई भी कार्य गुणवत्ता वर्ग प्राक्कलन अनुसार नहीं किया गया. विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास /योजना) के समक्ष पूरे मामले को लेकर लिखित शिकायत किया गया. उन्होंने 12 नवंबर 2025 को आदेश जारी कर कहा कि जांच रिपोर्ट 14 दिन में प्रस्तुत किया जाए लेकिन 125 दिन बीत चुके हैं मामले पर जांच पूरा नहीं हो पाई है. इस मामले पर वृत्त बिलासपुर मुख्य वन संरक्षक ने भी वन मंडल अधिकारी बिलासपुर को पत्र लिखकर  जांच रिपोर्ट 15 दिवस के भीतर प्रस्तुत करने कहा है. इसके बाद वन मंडल अधिकारी बिलासपुर ने 8 दिसंबर 2025 को पत्र लिखकर मामले की जांच करने हेतु एसडीओ “टी आर मरई” को जांच अधिकारी नियुक्त किया.

वही मामले में जांच अधिकारी के रूप में नियुक्त हुए 99 दिन बीत चुके हैं. लेकिन जांच पूरी नहीं हो पाई है. जांच के संदर्भ में पूछे जाने पर  जाँच अधिकारी “टी आर मरई” ने कहा कि मामले से जुड़े अधिकारियों को नोटिस जारी कर  अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया है. एवं दस्तावेज प्रस्तुत करने के संदर्भ में बिलासपुर डीएफओ कार्यालय को पत्र प्रेषित किया गया है. बहुत जल्द जांच पूरी की जाएगी. मीडिया द्वारा पूछे जाने पर की जांच पूरी कब तक की जाएगी तब उनका कहना था कि  अप्रैल माह के अंत तक जांच प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी बहर हाल देखने वाली बात है कि इस मामले पर जांच कब तक पूरी हो पाती है

संतोष साहू मोबाइल. +919827329895

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *