विधायक दिलीप लहरिया के क्षेत्र में संचालित कालिंदी फैक्ट्री से निकल रहा काला जहर, विधानसभा में ऐसे जनहित मुद्दे लगाना छोड़ ऊलजुल सवाल पूछते हैं साहब !
न्यूज़ छत्तीसगढ़ टुडे (संतोष साहू)
बिलासपुर – कांग्रेस विधायक दिलीप लहरिया के विधानसभा क्षेत्र के गाँव बेलपान में संचालित कालिंदी फैक्ट्री इन दिनों काला जहर उगल रहा है. यह फैक्ट्री से निकलने वाली धुएं के कारण होने वाले वायु प्रदूषण से आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड रहा है. यह प्लांट से निकलने वाली जहरीली धुँवा आमजन से लेकर पेड़ पौधों को प्रभावित कर रहा है. पर्यावरण को सुरक्षित एवं संतुलित बनाए रखने के लिए पर्यावरण विभाग द्वारा समय-समय पर फैक्ट्रीयो में जांच करने का जिम्मा विभाग के अधिकारियों का होता है. लेकिन वह अधिकारी ऐसे गंभीर मामले की जांच कितनी निष्पक्षता के साथ करते हैं यह तो अपने आप में जांच का विषय है.
यह वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कालिंदी फैक्ट्री से कितनी बेतार्तिब तरीके से धुआं को छोड़ा जा रहा है. जिसके कारण आम जनजीवन के साथ-साथ पेड़ पौधों को भी क्षति पहुंच रही है. मामले को लेकर पर्यावरण अधिकारी रश्मि श्रीवास्तव चर्चा की गई. उनका कहना था कि मामले पर जांच कर उचित कार्यवाही किया जाएगा. दूसरी ओर बात किया जाए तो ऐसे गंभीर और जनहित मुद्दे को विधायक दिलीप लहरिया के द्वारा विधानसभा में न उठाना क्षेत्र कि जनता का स्वास्थ्य के प्रति उदासीन रवैया को प्रदर्शित करता है वही ऊलजुलूल सवालों को विधानसभा में लगाकर उलझे रहना उनकी निष्क्रियता का साक्ष्य प्रतीत होता है. बहरहाल देखने वाली बात है कि पर्यावरण विभाग कालिंदी फैक्ट्री की कब तक जांच एवं कार्यवाही पूरा कर पाता है