कलेक्टर संजय अग्रवाल एलपीजी गैस की कालाबाजारी में कार्यवाही के सवाल पर नहीं दे पाए जवाब, खाद्य विभाग के अधिकारियों की करगुजारी से उपजे सवाल का जवाब देने में परहेज करते नजर आये साहब ?

कलेक्टर संजय अग्रवाल एलपीजी गैस की कालाबाजारी में कार्यवाही के सवाल पर नहीं दे पाए जवाब, खाद्य विभाग के अधिकारियों की करगुजारी से उपजे सवाल का जवाब देने में परहेज करते नजर आये साहब ?

कलेक्टर संजय अग्रवाल एलपीजी गैस की कालाबाजारी में कार्यवाही के सवाल पर नहीं दे पाए जवाब, खाद्य विभाग के अधिकारियों की करगुजारी से उपजे सवाल का जवाब देने में परहेज करते नजर आये साहब ?

न्यूज़ छत्तीसगढ़ टुडे (संतोष साहू)

बिलासपुर – कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में प्रेस वार्ता आयोजित कर खाड़ी संकट के मद्देनजर जिले में पेट्रोलियम पदार्थों और गैस सिलेंडर  की उपलब्धता, आपूर्ति और वितरण की वर्तमान स्थिति की जानकारी साझा किया। एलपीजी गैस, पेट्रोल डीजल की आपूर्ति के संदर्भ में सोमवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि  हमारे जिले में एलपीजी गैस एवं पेट्रोल डीजल की पर्याप्त मात्रा में पूर्ति किया जा रहा है. इन सारी चीजों की कालाबाजारी को रोकने के लिए खाद्य विभाग के अधिकारी  समय-समय पर  जांच एवं कार्यवाही करते रहते हैं. प्रेस वार्ता के दरमियान गैस की कालाबाजारी के खिलाफ  खाद्य विभाग द्वारा शहर के मधुबन दयालबंद मुक्तिधाम के पास  किए कार्यवाही के संदर्भ में पत्रकार द्वारा तीन बार सवाल दोहराने के बाद भी  कलेक्टर संजय अग्रवाल द्वारा  जवाब नहीं दिया गया. और कार्यवाही की जानकारी उपलब्ध कराने की बात कहते हुए सवाल के जवाब से बचते नजर आये.

क्या है पूरा मामला ?

18 मार्च को प्रेस रिलीज जारी किया गया  जिसमें बताया गया कि शहर के मधुबन, दयालबंद क्षेत्र में मुक्तिधाम के पास की गई इस छापामार कार्यवाही  में भारी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर एवं संबंधित उपकरण जप्त किए गए। खाद्य नियंत्रक ने कहा कि अवैध भंडारण के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी,

वही  खाद्य विभाग की टीम द्वारा की गई कार्यवाही में मौके पर पहुंचकर जांच के दौरान 14.2 किलोग्राम के 100 घरेलू गैस सिलेंडर , 5 किलोग्राम के 263 गैस सिलेंडर,चूल्हा बर्नर,8 बोरियों में रेगुलेटर,6 कार्टून एवं 25 नग खुले में, प्रेशर वॉल 25 नग (5-5 के बंडल में) जप्त किए गए। यह पूरी सामग्री अवैध रूप से भंडारित कर कालाबाजारी के उद्देश्य से रखी गई थी। विभाग द्वारा मौके पर ही सभी वस्तुओं को जप्त कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही  की गई। इसी अभियान के अंतर्गत अब तक 8 प्रकरणों में 310 से अधिक सिलेंडर जप्त किए जा चुके हैं।

खाद्य विभाग कि जांच एवं कार्यवाही संदेह के दायरे पर !

खाद्य विभाग ने मार्च महीने में कई जगह छापे मार कार्यवाही किया है. जिसमें शहर के मधुबन दयालबंद क्षेत्र में भी जांच किया. इस दौरान उन्होंने 263 गैस सिलेंडर एवं संबंधित अन्य उपकरण  एक गोदाम से बरामद किया. लेकिन इस मामले पर किस व्यक्ति के खिलाफ एवं किन धाराओं में विभाग द्वारा  कार्यवाही  किया गया इसकी जानकारी नहीं दिया गया. मामले को लेकर जब खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर से  मीडिया ने जानकारी लेना चाहा तब उन्होंने नोट शीट जिला कलेक्टर के समक्ष  पुट अप करने एवं आगे की कार्यवाही जिला कलेक्टर के निर्देश पर होने की बात कहते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया

सोमवार को जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष  में आयोजित  प्रेस वार्ता के दौरान खाद्य विभाग द्वारा शहर के मधुबन दयालबंद  मुक्तिधाम क्षेत्र के पास किए गए जांच एवं कार्यवाही  के संदर्भ में  सवाल पूछने पर जानकारी उपलब्ध करा देने की बात करते हुए कलेक्टर साहब सवाल से बचते नजर आए ! मामले पर विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि जूना बिलासपुर में स्थित एक व्यापारी के यहां खाद्य विभाग ने जांच के दरमियान बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस रिफलिंग करते  पकड़ा था. मामले पर चर्चा है कि खाद्य विभाग कि  कार्यवाही व्यापारी कि मैनेजमेंट के आगे सरेंडर हो गया. वही दो दिनों के बाद खाद्य विभाग ने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी कि एक बड़ी खेप शहर के मधुबन, दयालबंद क्षेत्र में मुक्तिधाम के पास एक गोदाम में 263 गैस सिलेंडर एवं संबंधित अन्य उपकरण को जप्त किया है. लेकिन उक्त मामले पर  किसी व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही न करते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला बनाया गया. विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि मधुबन दयालबंद मुक्ति धाम के पास एक गोदाम में पकड़ा गया बड़ा खेप किसी और का नहीं बल्कि जूना बिलासपुर में सक्रिय वही व्यापारी का है जिसके खिलाफ दो दिन पूर्व  खाद्य विभाग ने  खाना पूर्ति वाला कार्यवाही  किया था.

 

 

संतोष साहू मोबाइल. +919827329895

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *