सरकंडा थाना क्षेत्र पर सेक्स रैकेट सक्रिय, जेल से बाहर आने के बाद दलाल कर रहा अवैध धंधा का विकास, पुलिस विभाग बेखबर या फिर मौन संरक्षण ?
न्यूज़ छत्तीसगढ़ टुडे (संतोष साहू )
बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली रियासी इलाके में इन दिनों सेक्स रैकेट पुनः सक्रिय है. जो क्षेत्र में सामाजिक बुराई के रूप में सर्वव्यापी हो रहा है. इस सेक्स रैकेट को संचालित करने वाला व्यक्ति एक बार जेल यात्रा कर वापस आ चुका है. अब वह जेल से बाहर आने के बाद पुनः सरकंडा क्षेत्र के साथ-साथ जिला बिलासपुर के विभिन्न होटलों में लड़कियों से वेश्यावृत्ति करवा कर सामाजिक बुराई को बढ़ावा दे रहा है. और इस देह व्यापार से महीना का लाखों रुपए व्यारा नारा कर रहा है. देह व्यापार के इस विकास से क्षेत्र में गंदगी फैलता जा रहा है !
ऐसा कहा जाता है की जेल ऐसी जगह है जहाँ से लोग वापस आने के बाद अपने व्यवहार में सुधार लाते है. लेकिन जब धंधा में पैसा अंधा हो तब लोग जेल यात्रा करने को पुनः तैयार रहते हैं. ऐसा ही वाक्या जिला बिलासपुर का सरकंडा क्षेत्र में संचालित कथित सेक्स रैकेट में देखा जा रहा है.
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोपका चौकी कि पुलिस
ने अक्टूबर माह 2024 में मोपका नहर गली रोड, एक किराना दुकान के पास मकान पर सेक्स रैकेट संचालित करते हुए लगभग 9 लड़कियों को पकड़ा था. जिनमें से 3 लड़कियां छत्तीसगढ़ प्रदेश की बाहर की रहने वाली थी बताया जाता है जिसमे कि बंगाल, नेपाल, एवं अन्य राज्य की लड़किया इस धंधे में शामिल थी. जिसका मुख्य सरगना एक पुरुष था. उस समय अगर मामले में निष्पक्षता से जांच की जाती तो अंतर राज्य देह व्यापार का मामला बनता. लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं किया. मामले पर सूत्र बताते हैं कि कार्यवाही के दरमियान उस दलाल को पकड़ा गया था. जिसके पास से महंगी वनप्लस मोबाइल पुलिस ने जप्त किया था. उस मोबाइल में देह व्यापार में सम्मिलित लड़कियों की तस्वीर से लेकर जिन व्यक्तियों को वह लड़कियों सप्लाई किया गया था उनका साक्ष्य उपलब्ध रहा. अगर मोपका चौकी पुलिस के द्वारा मामले पर जड़ खोदा जाता तो कई चेहरे बेनकाब हो जाते जो समाज में शराफत का चोला उड़े हुए हैं.
जेल से बाहर आने के बाद सेक्स रैकेट के धंधे में इजाफा कर रहा विकास……
अक्टूबर माह 2024 में सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मोपका चौकी पुलिस द्वारा कार्यवाही किया गया था . जिसमें नौ लड़कियों को देह व्यापार में संलिप्त पाई गई थी और उनके खिलाफ खानापूर्ति वाली कार्यवाही किया गया रहा. इनके साथ एक अन्य व्यक्ति जो की दलाल की भूमिका निभाता था उसके खिलाफ भी कार्यवाही किया गया. वही धंधे से जुड़े एक अन्य नाबालिक से बलात्कार एवं धंधे करवाने के मामले पर पुलिस ने उसके खिलाफ कार्यवाही करते हुए उसे जेल दाखिल कर दिया था बताया जाता है की जेल से छूटने के बाद वह शख्स इन दिनों सेक्स रैकेट का अपना पुराना धंधा सरकंडा एवं अन्य क्षेत्रों में फायला कर अपने आय में विकास कर रहा है.मामले पर ताजुब की बात यह है कि सरकंडा पुलिस इस सेक्स रैकेट से अनभिज्ञ है या फिर उनका मन समर्थन यह तो वही जाने लेकिन देखने वाली बात होगी कि इस मामले पर समाचार प्रसारण के बाद सरकंडा पुलिस किस तरह कि जांच एवं कार्यवाही करती है.