सहायक उप निरीक्षक उमेश उपाध्याय एवं सहयोगी पुलिसकर्मी के खिलाफ 2 लाख रुपए अवैध वसूली माँग करने कि शिकायत ?
न्यूज़ छत्तीसगढ़ टुडे (संतोष साहू)
बिलासपुर – कोनी थाना में पदस्थत सहायक उप निरीक्षक उमेश उपाध्याय एवं आरक्षक उदय पाटले के खिलाफ 2 लाख रूपए के अवैध वसूली की मांग एवं प्रताड़ित करने व झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का गंभीर आरोप ग्रामीण के द्वारा लगाया गया है.
पुलिस अधीक्षक के समक्ष पूरे मामले को लेकर लिखित शिकायत किया गया है शिकायतकर्ता देवकांत द्विवेदी उम्र 39 वर्ष पिता श्री रामफल द्विवेदी निवासी ग्राम सेमरताल थाना कोनी तह. व जिला बिलासपुर छ.ग. का निवासी है शिकायत पत्र में उन्होंने बताया कि वह कृषि कार्य कर अपना एवं अपने परिवार का जीवन यापन करता है दिनांक 17/03/2026 को हमारे गांव सेमरताल के किसी व्यक्ति को थाना कोनी के पुलिस कर्मियों द्वारा गांजा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किये थे, जिसके बाद दिनांक 18/03/2026 को उक्त दोनों पुलिस कर्मी मुझसे कहे कि आकर थाने में मिलों, मुझे बाद में फिर फोन किये, कि थाने मत आना, तुम गरिमा ढाबा में मिलना, मेरे पहुंचने पर मुझे पुलिस वाहन में बैठाकर लगभग 2 घण्टे तक इधर-उधर घुमाते रहे, मेरे द्वारा कारण पूछने पर उन्होंने मुझसे रूपये की मांग किये और बोले कि रूपये नहीं दोगे तो तुम्हें झूठे मेमोरण्डम में फंसा देंगे, ऐसी धमकी दिये।
शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि दो दिन बाद पुनः प्रार्थी के घर सहायक सब इस्पेक्टर उमेश उपाध्याय एवं आरक्षक उदय पाटले रात्रि 8:30 बजे आये तब देवकांत द्विवेदी अपने घर पर नहीं था. जिसकी जानकारी घर वालों ने प्रार्थी को दिया. इसके बाद पुलिस वाले को फोन कर पूछा कि मेरे घर क्यों आये थे, तब वे लोग लोधीपारा बिलासपुर में मुलाकात किये.
वही शिकायतकर्ता का दावा है कि इस दरमियान उससे 2,00,000/- (दो लाख रूपये) की मांग किया गया. वही प्रार्थी द्वारा उपरोक्त राशि को देने से मना करने पर वे लोग मुझे झूठे मामलों में फंसा देने की धमकी दिये और दो दिन का समय उनके द्वारा दिया गया और धमकाया गया कि इन दो दिनों में 2,00,000/- (दो लाख रूपये) हमारे पास पहुंच जाना चाहिए, दूसरे दिन सहायक सब इस्पेक्टर उमेश उपाध्याय का रात्रि 12:00 बजे मेरे फोन पर फोन किये, तब प्रार्थी सोया हुआ था, इसलिए उनका फोन नहीं उठा पाया, जिसके पश्चात् श्री द्विवेदी द्वारा दिनांक 24/03/2026 को सहायक सब इस्पेक्टर उमेश उपाध्याय से बात किया, तब वे लोग पुनः गरिमा ढाबा में बुलाये, जहां प्रार्थी गया, तब उन्होंने फोन कर सेंदरी के पास बुलाया, और दबाव बनाया गया.
शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि प्रार्थी द्वारा माननीय जिला पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के समक्ष किये गये मौखिक शिकायत के पश्चात् दिनांक 31/03/2026 को उपरोक्त दोनों पुलिस कर्मी सहायक सब इस्पेक्टर उमेश उपाध्याय एवं आरक्षक उदय पाटले दोपहर में प्रार्थी के घर जबरदस्ती घुसकर उसके परिवार वालों को गाली-गलौच कर मामले में फंसाने की धमकी दिये और सहायक सब इस्पेक्टर उमेश उपाध्याय के द्वारा बोला गया कि मेरी नौकरी 4-5 माह और बची है, इसके पूर्व मै तुम्हें अपराधिक मामले में फंसा दूंगा, जिससे तुम्हारी जमानत नहीं होगी और तुम्हारी जिंदगी खराब हो जायेगी एवं तुम्हारे घर को बुल्डोजर से तोड़वा दूंगा. प्रार्थी के द्वारा पूरे मामले को लेकर शिकायत किया गया है. बहर हाल देखने वाली बात होगी कि मामले पर कब तक जांच पूरी हो पाती है.