नारी वंदन शक्ति अधिनियम का लाना एक ऐतिहासिक निर्णय – समाज सेविका पुष्पा पाटले….
न्यूज़ छत्तीसगढ़ टुडे (संतोष साहू)
बिलासपुर – गुरुवार को शहर के मगर पारा में स्थित एक प्रतिष्ठित होटल सिल्वर ओक में गैर राजनीतिक महिलाओं के द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित कर नारी शक्ति वंदना अधिनियम का समर्थन किया गया. इस दरमियान अधिनियम को लेकर मीडिया के समक्ष चर्चा कर अपना विचार एवं समर्थन व्यक्त किया. इस प्रेस वार्ताा के दौरान स्वाति मुरारका, डॉ नेहा सिंह राजपूत एवं पुष्पा पाटले निवासी पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा ने भी शिरकत किया. श्रीमती पाटले ने मीडिया के सामने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त किया.
प्रेस वार्ता के दौरान श्रीमती पाटले ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हैं. क्योंकि उन्होंने पूरे देश की महिलाओं के लिए यह ऐतिहासिक निर्णय लिया है. इस अधिनियम के आने से महिला वर्ग लाभान्वित होंगे. वही अधिक से अधिक क्षेत्र में कार्य करने का अवसर मिलेगा. जिससे देश के विकास में महिलाओं को अधिक भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा. इस तरह से तीनों महिलाओं ने गैर राजनीतिज्ञ होते हुए नारी वंदन शक्ति अधिनियम का समर्थन कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया.
गौरतलब है की नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण विधेयक ) भारत का एक ऐतिहासिक कानून है. जो लोकसभा राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं के लिए 33% ( एक तिहाई ) सीटे आरक्षित करता है. इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर उन्हें निर्णय लेने वाली भूमिका में लाना है. गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पुष्पा पाटले ( समाज सेविका ), स्वाति मुरारका, डॉ नेहा सिंह राजपूत उपस्थित रही.