फ्री ट्रेड एलपीजी योजना से जरूरतमंदों को राहत

फ्री ट्रेड एलपीजी योजना से जरूरतमंदों को राहत

फ्री ट्रेड एलपीजी योजना से जरूरतमंदों को राहत

बिलासपुर में 5 किलो गैस सिलेंडर वितरण की शुरुआत

धुएं से मुक्ति की ओर पहल, बिना पते के भी मिल रहा गैस कनेक्शन

 

 

 

 

बिलासपुर- जिला में फ्री ट्रेड एलपीजी योजना के तहत 5 किलो के छोटे गैस सिलेंडर वितरण की शुरुआत आज हुई।अमेरी अकबरी गैस एजेंसी में आयोजित एक कार्यक्रम के माध्यम से नगर में इसकी शुरुआत की गई। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस पहल से प्रवासी श्रमिकों और कमजोर वर्ग को विशेष लाभ मिलना सुनिश्चित हुआ है। फूड ऑफिसर अमृत कुजूर और ऑयल कंपनी जिला नोडल हेमप्रकाश साहू की मौजूदगी में हितग्राहियों को छोटा सिलेंडर वितरित कर योजना का शुभारंभ किया गया।

 

 

 

 

शुभारंभ के बाद अब सभी जरूरत मंद श्रमिकों के लिए 5 किलोग्राम के छोटे गैस सिलेंडर इंडेन सहित शहर के सभी गैस वितरकों के यहां उपलब्ध है। यह सिलेंडर 615 रुपए की रिफिल पर उपलब्ध होगा, जबकि प्रथम बार कनेक्शन हेतु 945 रुपए सुरक्षा निधि जमा करनी होगी जिसे बाद में लौटा दिया जायेगा। यह पहल विशेष रूप से प्रवासी श्रमिकों, विद्यार्थियों एवं छोटे परिवारों के लिए उपयोगी साबित होगी और उन्हें स्वच्छ, सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन की ओर अग्रसर करेगी। योजना की विशेषता यह है कि प्रवासी श्रमिकों को बिना स्थायी पते के भी गैस कनेक्शन प्रदान किया गया, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। शासन का उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ ईंधन पहुंचाना है और प्रवासी श्रमिकों को भी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। कार्यक्रम के सफल संचालन में इण्डेन गैस के अधिकारियों एवं स्थानीय वितरकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अमेरी अकबरी गैस एजेंसी के संचालक श्री रविन्द्र कौशिक एवं उनकी टीम ने वितरण व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया।

संतोष साहू मोबाइल. +919827329895

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *