वन विभाग एवं उड़नदस्ता कि संयुक्त कार्यवाही, सर्च वारंट के बाद अधिकारियो ने जप्त किया मशीन एवं लाखों रुपए की लकड़िया ?
न्यूज़ छत्तीसगढ़ टुडे (संतोष साहू )
बिलासपुर – मुख्य वन संरक्षक मनोज पाण्डेय एवं वनमण्डल अधिकारी श्री नीरज के निर्देशानुसार उपवनमंडल कोटा अनिल भास्करन के मार्गदर्शन में विभाग ने कार्यवाही किया है.जिसमे वन परिक्षेत्र अधिकारी कोटा श्री नितिन लहरे के नेतृत्व में दिनांक 22.04.2026 को सर्च वारंट जारी होने पर वन परिक्षेत्र कोटा एवं वन परिक्षेत्र बेलगहना एवं उड़नदस्ता बिलासपुर एवं पुलिस के साथ संयुक्त टीम ने पिंकू खांडे गीता खांडे साकिन अमलीकांपा वि.खं. तखतपुर जिला बिलासपुर के घर दबिश देकर उसके घर एवम बाड़ी से 01 नग रमदा मशीन सहित सागौन चिरान=2.372घ.मी., साल चिरान=0.794 घ. मी. शीशम चिरान=0.040 घ.मी.जप्तीकर किया एवं उक्त जप्त वनोपज को सेल डिपो कोटा भेजा गया है. जप्त वनोपज की बाजार मूल्य 324370 रुपये आंकी गयी है। चूंकि आरोपी वन विभाग की टीम पहुंचने के पूर्व ही मौके से फरार हो गया था,जिसकी तलाश जारी है और आगे की कार्यवाही किया जा रहा है।
उक्त संयुक्त कार्यवाही में वन विभाग के परिक्षेत्र सहायक कोटा श्री सुरेश बंजारे,प.स.खोंगसरा श्री नरेन्द्र बैसवाड़े,प.स.टेंगन्माडा श्री सूरज मिश्रा, वनपाल कृष्णकुमार यादव ,वनरक्षक लक्ष्मीनारायण साहू ,उदय प्रकाश श्रीवास्तव, देव् यादव, शैलेन्द्र पोर्ते, रूपा यादव, संदीप पोर्ते एवम अनुराग तिवारी,सूरज भोई का विशेष योगदान रहा।