बिलासपुर माइनिंग इंडस्टरीज प्राइवेट लिमिटेड पंधी फैक्ट्री में हेल्पर की ऊंचाई से गिरने से मौत !
बिलासपुर – माइनिंग इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (BMIPL) सीपत रोड़ पंधी में स्थित है. बताया जा रहा है कि यह खनन सेवाएँ इंटेलिजेंस एनालिसिस और खनिज अन्वेषण एवं खनन सेवा प्रदाता है. चर्चा है कि उक्त फैक्ट्री में एक हेल्पर कार्यरत था जिसका नाम लक्ष्मी प्रसाद उम्र 46 वर्ष बताया जा रहा है. वह मजदूर फैक्ट्री फैक्ट्री के अंदर लगभग 60 फीट की ऊंचाई पर सीलिंग में लगे जाले को साफ़ करने सीढी के सहारे चढ़ा हुवा था . इस दरमियान पैर का बैलेंस बिगड़ते के कारण वह मजदूर सीधा फ़र्स पर धड़ाम गिर गया. जिसके कारण उसके सर में गंभीर चोट लग गया और वह अधमरा की स्थिति में आ गया.
यह दुर्घटना दिनांक 5 मई 2026 लगभग शाम 4 बजे का होना बताया जा रहा है. ऊंचाई से गिरने के कारण हेल्पर लक्ष्मी प्रसाद ग्राम जाँजी निवासी की हालात बिगड़ती जा रही थी तब उसको आननफानन में नेहरु नगर स्थित श्री राम केयर हॉस्पिटल में लगभग 5 बजे भर्ती किया गया. जिसके बाद करीब रात को 9. 30 बजे उसकी मृत्यु होनेे की सूचना दी गई.
घटना के बाद से अब तक मामले में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग बिलासपुर द्वारा किए गए जाँच एवं कोई ठोस कार्यवाही स्पष्ट नही हुई है हालांकि श्रम विभाग द्वारा किए गए जांच एवं पहल से उक्त मृतक मजदुर के परिजनों को मुवावजा एवं ई. एस. आई. सी द्वारा मिलने वाला लाभ के विषय पर कार्यवाही किया गया है समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजन को लाभांश का कुल रकम 7 लाख 50 रूपए बतौर मुवावजा प्राप्तत होने कि जानकारी मिल रही है. जिसमे 7 लाख 30 हजार का चेक एवं 10 हजार कि राशि दो बार नगद दिया गया है.वही अभी परिजनों का ब्यान दर्ज नहीं किया गया है. मृतक मजदूर का इलाज श्री राम केयर अस्पताल में किया गया. इस कारण घटना संबंधी एम्एलसी रिपोर्ट थाना सिविल लाइन के पास होने की बात कही जा रही है.वही आगे कि जांच एवं कार्यवाही पोस्टमार्टम होने के बाद सीपत थाना द्वारा किया जाएगा.