योग विषय को चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत लाने के निर्णय का स्वागत करते है –  राजा साहू 

योग विषय को चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत लाने के निर्णय का स्वागत करते है –  राजा साहू 

योग विषय को चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत लाने के निर्णय का स्वागत करते है –  राजा साहू

 

 

 

न्यूज़ छत्तीसगढ़ टुडे (संतोष साहू )

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ शासन की मंत्रिपरिषद द्वारा 09 जून 2026 को लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय के अंतर्गत योग विषय को समाज कल्याण विभाग से हटाकर चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन लाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है। यह निर्णय योग शिक्षा, प्रशिक्षण, अनुसंधान एवं प्रशासनिक समन्वय को अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

योग शिक्षक संघ, जिला बिलासपुर के अध्यक्ष राजा साहू ने कहा कि हमारा संघ इस निर्णय का स्वागत करता है। योग आयुष प्रणाली का अभिन्न अंग है तथा राष्ट्रीय स्तर पर योग शिक्षा एवं अनुसंधान का संचालन आयुष तंत्र के माध्यम से किया जाता है। ऐसे में योग विषय का चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत आना योग के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

 

हम माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ शासन का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने योग के महत्व को ध्यान में रखते हुए यह दूरदर्शी निर्णय लिया है। इससे राज्य में योग शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि होगी तथा योग प्रशिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए नए अवसर सृजित होंगे। आगे उन्होंने कहा कि योग शिक्षक संघ, बिलासपुर आशा करता है कि भविष्य में योग शिक्षकों के पद सृजन, नियमित भर्ती, सेवा नियमों के निर्धारण एवं योग शिक्षा के विस्तार हेतु भी सकारात्मक पहल की जाएगी।

 

 

 

संतोष साहू मोबाइल. +919827329895

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *