योग महोत्सव-2026″ – “जीवन खुशियों से भरे, आओ बिलासपुर योग करें… 21 जून को बिलासपुर में होगा भव्य आयोजन

योग महोत्सव-2026″ – “जीवन खुशियों से भरे, आओ बिलासपुर योग करें…  21 जून को बिलासपुर में होगा भव्य आयोजन

“योग महोत्सव-2026” – “जीवन खुशियों से भरे, आओ बिलासपुर योग करें…

21 जून को बिलासपुर में होगा भव्य आयोजन

 

 

 

 

बिलासपुर –  ब्रह्माकुमारीज़ के नवदशकोत्सव वर्ष (आध्यात्मिक सेवाओं के 90 वर्ष पूर्ण होने) एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 21 जून 2026, रविवार को “योग महोत्सव-2026” का भव्य आयोजन शिव अनुराग भवन, स्मृति वन के पास, राज किशोर नगर, बिलासपुर में किया जा रहा है। कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक चलेगा, जिसमें एक-एक घंटे के 12 राजयोग एवं मेडिटेशन के विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।

 

एक मिनट का मेडिटेशन, पूरे दिन की शक्ति

 

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संचालिका ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने कहा कि योग महोत्सव का मुख्य उद्देश्य लोगों को मेडिटेशन की ऐसी सरल एवं सहज विधि का अनुभव कराना है, जिसे वे अपने दैनिक जीवन में कहीं भी, कभी भी और किसी भी परिस्थिति में अपना सकें। उन्होंने कहा कि आज अधिकांश लोग तनाव, चिंता, क्रोध, असुरक्षा और मानसिक दबाव से जूझ रहे हैं। ऐसे समय में यदि व्यक्ति दिनभर में हर घंटे केवल एक मिनट स्वयं के लिए निकालकर अपने विचारों को सकारात्मक दिशा दे, तो वह अपने मन को शांत, स्थिर और शक्तिशाली बना सकता है।

 

घर, कार्यालय, यात्रा या कहीं भी… में भी संभव है मेडिटेशन

 

उन्होंने कहा कि राजयोग मेडिटेशन की विशेषता यह है कि इसके लिए किसी विशेष आसन, स्थान या लंबे समय की आवश्यकता नहीं होती। घर, कार्यालय, व्यवसाय, अध्ययन या किसी भी कार्य के दौरान कुछ क्षणों के लिए स्वयं से जुड़कर तथा परमात्म शक्ति का स्मरण कर व्यक्ति अपने मन को तनावमुक्त, एकाग्र और ऊर्जावान बना सकता है। योग महोत्सव में प्रतिभागियों को ऐसे ही सरल एवं अनुभवात्मक मेडिटेशन अभ्यास कराए जाएंगे, जिनका लाभ वे अपने दैनिक जीवन में तुरंत अनुभव कर सकेंगे।

 

जीवन को बदलने वाले विषयों पर होंगे विशेष सत्र

 

रोजमर्रा के जीवन से जुडी विभिन्न समस्याओं से जुड़े विषयों पर यह कार्यक्रम आधारित है इसके अलावा महोत्सव में स्थायी खुशी आत्मा की सच्ची अवस्था, मैं असफलता से परे भीतर से शक्तिशाली, क्रोध से शांति की ओर, क्षमाशीलता – आत्मा की सच्ची महानता, छात्रों के लिए एकाग्रता योग, रोज के कार्य एक अलौकिक अनुभव, परमात्मा की उपस्थिति का अनुभव, आत्मसम्मान, कृतज्ञता, सकारात्मक चिंतन तथा “मैं कर सकता हूँ” जैसे विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक सत्र में प्रतिभागियों को विषय के साथ-साथ मेडिटेशन का व्यावहारिक अनुभव भी कराया जाएगा।

 

QR Code से पंजीयन, सुझाव और लाइव प्रसारण की सुविधा

 

आयोजन को अधिक व्यवस्थित, सहभागी एवं जनहितकारी बनाने के लिए संस्था द्वारा डिजिट व्यवस्था भी विकसित की गई है। इच्छुक व्यक्तियों के लिए व्यक्तिगत पंजीयन (Individual Registration तथा विभिन्न संस्थाओं के लिए संस्थागत पंजीयन (Organisation Registration) हेतु अलग-अलग QR Co जारी किए गए हैं। इसके साथ ही आयोजन स्थल तक आसानी से पहुँचने के लिए लोकेशन QR Code देश-विदेश में रहने वाले लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु YouTube Live प्रसारण का QR Code उपलब्ध कराया गया है।

 

 

 

 

जनसहभागिता से बनेगा और अधिक प्रभावी आयोजन

 

ब्र.कु. मंजू दीदी ने बताया कि कार्यक्रम को अधिक प्रभावी एवं जनोपयोगी बनाने के उद्देश्य से पंजीयन के दौरान प्रतिभागियों, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभिन्न वर्गों से सुझाव भी आमंत्रित किए जा रहे हैं। प्राप्त सुझावों के आधार पर आयोजन की व्यवस्थाओं को और अधिक उत्कृष्ट एवं उपयोगी बनाया जाएगा।

 

तनावमुक्त और मूल्यनिष्ठ समाज निर्माण का अभियान

 

उन्होंने कहा कि योग महोत्सव केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ, तनावमुक्त और मूल्यनिष्ठ समाज निर्माण का अभियान है। इसका उद्देश्य व्यक्ति को स्वयं व ईश्वर से जोड़ना, परिवारों में प्रेम और सामंजस्य बढ़ाना तथा समाज में शांति, सकारात्मकता और आध्यात्मिक मूल्यों को प्रोत्साहित करना है।

 

22 जून से निःशुल्क राजयोग मेडिटेशन बेसिक कोर्स

 

महोत्सव के अगले दिन से अर्थात 22 जून 2026 से ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा राजयोग मेडिटेशन सीखने हेतु टिकरापारा एवं राज किशोर नगर सेवाकेन्द्र में निःशुल्क बेसिक कोर्स भी प्रारंभ किया जाएगा। इस पाठ्यक्रम में आत्मा, परमात्मा, कर्म सिद्धांत, विचारों की शक्ति, सकारात्मक जीवनशैली तथा राजयोग मेडिटेशन की सरल एवं वैज्ञानिक विधि का क्रमबद्ध प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक नागरिक इस निःशुल्क प्रशिक्षण में भाग लेकर नियमित रूप से राजयोग मेडिटेशन सीख सकेंगे। दीदी ने बतलाया कि शहर ब्रह्माकुमारीज़ की बहुत सी शाखाएं हैं जहाँ जाकर भी मेडिटेशन सीख सकते हैं।

 

सभी वर्गों को आमंत्रण

 

कार्यक्रम में बिलासपुर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थि महिलाओं, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा योग प्रेमियों के शामिल होने की संभावना है। संस्था नगरवासियों से इस विशेष अवसर का लाभ उठाकर योग एवं राजयोग मेडिटेशन की शक्ति का अन्नु करने तथा स्वस्थ, सुखी एवं तनावमुक्त जीवन की दिशा में कदम बढ़ाने का आह्वान किया है।

 

मुख्य संदेश

 

“दिनभर में हर घंटे केवल एक मिनट स्वयं के लिए निकालें और मेडिटेशन के माध्यम से मन् शांत, सकारात्मक एवं शक्तिशाली बनाएं।”

 

 

 

 

संतोष साहू मोबाइल. +919827329895

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *