जिला साहू संघ पदाधिकारी ने आदेश पत्र जारी कर रामलाल साहू की सदस्यता किया समाप्त !

जिला साहू संघ पदाधिकारी ने आदेश पत्र जारी कर रामलाल साहू की सदस्यता किया समाप्त !

जिला साहू संघ पदाधिकारी ने आदेश पत्र जारी कर रामलाल साहू की सदस्यता किया समाप्त !

न्यूज़ छत्तीसगढ़ टुडे (संतोष साहू )

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष डॉ निरेन्द्र साहू के निर्देशानुसार बिलासपुर जिला साहू संघ के जिला अध्यक्ष  एवं महामंत्री ने  संयुक्त हस्ताक्षर कर श्री रामलाल साहू की  सदस्यता समाप्त किया है. आरोप है कि जिला साहू संघ बिलासपुर के सदस्य श्री रामलाल साहू निवासी साजापाली, कोटा, तहसील-कोटा, जिला- बिलासपुर द्वारा  छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ पंजीयन क्रमांक- 33/61 के सामाजिक आचार संहिता के नियमावली की अनुच्छेद 33 [III] के तहत मूल संस्था को छोड़कर समानांतर संगठन में जिला साहू बिलासपुर के जिला अध्यक्ष मनोनीत होने एवं उस पद को स्वीकार करने के कारण समाज विरोधी कार्य में संलिप्त पाए गए है । इस संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने के कारण प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरेंद्र साहू के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के नियमावली क्रमांक 07 (06) में निहित प्रावधानों के तहत एतद द्वारा जिला साहू संघ बिलासपुर से रामलाल की सदस्यता समाप्त की जाती हैं। इस आशय से  जिला बिलासपुर साहू संघ के पदाधिकारी ने संयुक्त हस्ताक्षर कर श्री रामलाल साहू की सदस्यता समाप्त कर दिया है…..

 

 

संतोष साहू मोबाइल. +919827329895

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *