जिला साहू संघ पदाधिकारी ने अनुशासनहीनता करने पर किया कार्यवाही, पत्र जारी कर 2 लोगो कि सदस्यता समाप्त !
न्यूज़ छत्तीसगढ़ टुडे (संतोष साहू )
बिलासपुर – जिला साहू संघ पदाधिकारी इन दिनों एक्शन मूड में नजर आ रहे हैं. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि जिला साहू संघ बिलासपुर ने अनुशासनहीनता के नाम पर दो लोगों की सामाजिक सदस्यता समाप्त करने हेतु पत्र जारी किया गया है. मामले पर चर्चा है यह कार्यवाही निर्वाचन से संबंधित एवं अनुशासनहीनता करने पर किया गया है.
गौरतलब है कि सर्वप्रथम रामलाल साहू के खिलाफ जिला साहू संघ बिलासपुर ने कार्यवाही करते हुए उनकी सदस्यता समाप्त कर दिया है. इसके बाद दूसरा पत्र जिला साहू संघ बिलासपुर अध्यक्ष तिलक साहू ने जारी किया है. उक्त पत्र पर उल्लेख किया गया है कि जिला साहू संघ बिलासपुर के सदस्य श्री महेंद्र बंटी साहू जी निवासी तिफरा बिलासपुर, केंद्र तिफरा तहसील-नगर साहू संघ बिलासपुर जिला बिलासपुर को छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ पंजीयन क्रमांक 33/61 के सामाजिक आचार संहिता के नियमावली की अनुच्छेद 33 [III] के तहत मूल संस्था को छोड़कर जिला साहू संघ बिलासपुर में समानांतर संगठन बनाये जाने की कार्यवाही में भाग लेने के कारण समाज विरोधी कार्य में संलिप्त पाए गए ।
इस संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने के कारण प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरेंद्र साहू के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के नियमावली क्रमांक 07 (06) में निहित प्रावधानों के तहत एतद द्वारा जिला साहू संघ बिलासपुर के ग्राम/केंद्र/तहसील / नगर/ जिला से आपकी सदस्यता समाप्त की जाती हैं।
तिलक साहू
( अध्यक्ष जिला साहू संघ बिलासपुर )
जो कोई भी व्यक्ति समाज को तोड़ने की दिशा में कार्य करेगा उसके खिलाफ नियमावली के तहत कार्यवाही की जाएगी.