प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संगठन सचिव ‘ राजा साहू ‘ मनोनीत….
बिलासपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा युवा प्रकोष्ठ में समाजहित एवं संगठन के प्रति सक्रिय कार्यकर्ता श्री राजा साहू को प्रदेश संगठन सचिव पद पर मनोनीत किया गया है।
राजा साहू के मनोनयन पर समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं युवा साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं और सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व, समर्पण एवं सेवा-भाव से युवा प्रकोष्ठ और अधिक सशक्त होगा तथा समाज के संगठनात्मक विस्तार एवं सामाजिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
अपने मनोनयन पर राजा साहू ने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के शीर्ष नेतृत्व एवं सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने समाज के युवाओं को संगठित कर शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, सेवा एवं संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया।
समाज के गणमान्य नागरिकों एवं पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए आशा व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ नई ऊँचाइयों को प्राप्त करने की ओर अग्रसर रहेगा