भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी बनाए गए सुरेंद्र साहू 

भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी बनाए गए सुरेंद्र साहू 

भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी बनाए गए सुरेंद्र साहू

 

 

 

बिलासपुर – भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के  प्रदेश अध्यक्ष  श्री किरण देव सिंह,  संगठन महामंत्री श्री पवन सायं ,प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कंडेय  एवं प्रदेश संयोजक (भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ) श्री दिनेश सिंह  एवं सरगुजा के भाजपा जिला अध्यक्ष श्री भारत सिंह सिसौदिया की अनुशंसा से सुरेन्द्र साहू को छत्तीसगढ़ भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं सरगुजा संभाग-प्रभारी एनजीओ प्रकोष्ठ का दायित्व प्रदान किया गया है। सुरेन्द्र साहू ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा मुझ पर जताए गए इस विश्वास के लिए मैं हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।

 

 

 

सुरेन्द्र साहू ने कहा कि यह जिम्मेदारी मेरे लिए गौरव के साथ-साथ एक पवित्र संकल्प है। मैं इसे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता और अथक परिश्रम के साथ निभाते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करूंगा। मेरा लक्ष्य रहेगा कि भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा, सहयोग और विकास की भावना पहुंचे तथा आमजन को भारतीय जनता पार्टी की जनहितैषी नीतियों और कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

भारतीय जनता पार्टी सदैव “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मूल मंत्र पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रही है। इसी विचारधारा को आत्मसात करते हुए मैं संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और समाज सेवा के कार्यों को नई गति देने का हर संभव प्रयास करूंगा। उल्लेखनीय है कि सुरेन्द्र साहू पुरे छत्तीसगढ़ में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं।इसके पुर्व सुरेन्द्र साहू ,बजरंग दल सरगुजा विभाग के विभाग संयोजक,विहिप के संगठन मंत्री,भाजपा के मंडल महामंत्री एवं एल्डरमैन , भी रह चुके हैं। सुरेन्द्र साहू अनेक सामाजिक कार्यो में सक्रिय है। सुरेन्द्र साहू को युनिसैफ, कैलाश सत्यार्थी फाऊंडेशन एवं अन्य अनेक सामाजिक संगठनों द्वारा सामाजिक कार्य के लिए पुरूस्कार भी प्रदान किया गया है। सुरेन्द्र साहू ने कहा कि कि जल्दी ही सरगुजा संभाग के सभी जिलों में प्रवास करके भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा। सुरेन्द्र साहू को भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और सरगुजा संभाग प्रभारी बनाए जाने पर अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दिया है।

संतोष साहू मोबाइल. +919827329895

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *