बिलासपुर बाल संप्रेषण गृह मे एक व्यक्ति की हत्या !
बिलासपुर बाल संप्रेषण गृह मे एक व्यक्ति की हत्या !

बिलासपुर – महिला बाल विकास विभाग के अंतर्गत शहर के सरकंडा स्थित बाल संप्रेक्षण गृह मे मौजूद प्लेस ऑफ सेफ्टी में एक व्यक्ति कि हत्या होने कि घटना सामने आई है। मामले पर विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम नरेंद्र खांडे बताया जा रहा है . जो उक्त संस्था पर चौकीदार के रूप में कार्यरत था. चर्चा है कि यह घटना बीती रात की है.
इस मामले पर यह भी बातें सामने आ रही है कि घटना को अंजाम देने के बाद संस्था प्लेस का सेफ्टी से चार नाबालिक फरार है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.