क्या बिलासपुर को भी नकटी गाँव बनाना चाहती है सरकार, फिर गरीबों का आशियाना तोड़ने की तैयारी- शैलेश पांडे 

बिलासपुर – बापू नगर में नगर निगम द्वारा गरीबों का मकान तोड़ने का तुगलकी फ़रमान जारी हो गया है,पहले ही ये सरकार बिलासपुर में व्यापारियों की दुकानें तोड़कर उनको बेरोजगार कर चुकी है,फिर बृहस्पति बाज़ार को तोड़ने की तैयारी कर रही थी लेकिन न्यायालय के कारण मामला अटका हुआ है और अब बापू नगर में ग़रीब जनता को बेघर करने की तैयारी कर रही है इसलिए बीजेपी सरकार के नगर निगम द्वारा मकान तोड़ने का नोटिस दे दिया है।

बीजेपी की ट्रिपल इंजन की सरकार अब फिर गरीबों का घर तोड़ने जा रही है बिलासपुर में और फिर से नकटी गाँव की घटना की पुनरावृति करने जा रही है,गरीबों को मकान देने का वादा करके उनको प्रधानमंत्री आवास नहीं दे पा रही है और समाचार पत्रों में बस विज्ञापन देकर जनता को गुमराह किया जा रहा है,अपने द्वारा घटिया बनाए मकानों में जानवरों जैसे फिर जनता साथ सलूक करने की तैयारी है।

संतोष साहू मोबाइल. +919827329895

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *