बिल्हा कि कीर्ति अग्रवाल का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज !
बिल्हा कि कीर्ति अग्रवाल का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज !

बिलासपुर -बिल्हा निवासी कीर्ति अग्रवाल के प्रतिभा और समर्पण के कारण गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया कराया गया है. कृति को यह उपलब्धि श्रीमद् भागवत गीता के पाठ का निरंतर और सटीक पाठ के लिए मिली है. चिन्मय मिशन द्वारा ऑनलाइन आयोजित गीता पाठ में सर्वाधिक 8277 बार उनके द्वारा गीता पाठ किया गया. इस सन्दर्भ मे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से एक आधिकारिक प्रमाण पत्र दिया गया हैl उसका यह रिकॉर्ड कृति की कड़ी मेहनत अनुशासन और धर्म आध्यात्मिक के प्रति रुचि उनके गहरे जुड़ाव का प्रमाण पत्र है. कृति द्वारा गीता परिवार ऑनलाइन संस्था वर्ग और ऑफलाइन में अनेक प्रकार की सेवाएं दी गई है जिसमें तकनीकी सहायक ग्रुप समन्वयक एडिटिंग,कॉलिंग, मॉनिटरिंग मेन्टर साधक मित्र साथ ही इन्हें स्टार गीता प्रचारक का नाम दिया गया है. वर्तमान में गीता परिवार बिलासपुर की सचिव हैl कृति के साथ ही उनके सुपुत्र दिव्य अग्रवाल को भी यह उपलब्धि हासिल हुई हैl दिव्य भी गीता परिवार से जुड़े हुए हैं एवं गीता संस्था वर्ग में साधक के साथ ही बाल सखा के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं. उनको मिला यह अवार्ड बिल्हा नगर एवं अग्रवाल समाज के लिए एक गौरव का विषय हैl CG Crime प्रेस रिपोर्टर एवं हनुमान चालीसा समिति के संरक्षक डॉ आर सी अग्रवाल द्वारा कीर्ति अग्रवाल को हनुमान दुपट्टा एवं गीता की पुस्तक देकर सम्मानित किया गया.

