आबकारी विभाग ने शुष्क दिवस पर अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही, 02 महिला जेल दाखिल
आबकारी विभाग ने शुष्क दिवस पर अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही, 02 महिला जेल दाखिल


बिलासपुर – आबकारी आयुक्त एवं कलेक्टर जिला बिलासपुर के निर्देश एवं सहायक आयुक्त आबकारी जिला बिलासपुर के मार्गदर्शन पर आबकारी विभाग द्वारा शुष्क दिवस पर अवैध शराब परिवहन, विक्रय, धारण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। इसी अनुक्रम में आबकारी विभाग बिल्हा द्वारा चकरभांठा थाना क्षेत्र में गश्त कर सरस्वती बाई सूर्यवंशी के कब्जे से 36 नग देशी मदिरा प्लेन पाव बरामद कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। वहीं गश्त के दौरान ग्राम निपनिया थाना बिल्हा से सुखबाई भास्कर के यहां तलाशी कर कुल 5.76 लीटर देशी मदिरा जब्त किया गया। उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर प्रकरण कायम किया गया। वही माननीय न्यायालय से रिमाण्ड प्राप्त कर दोनों को जेल दाखिल किया गया। इसी तरह कुछ दिन पूर्व ग्राम केसला थाना बिल्हा से हिमालय कोशले के कब्जे से कुल 64 नग देशी मदिरा प्लेन जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) का प्रकरण दर्ज कर जेल दाखिल किया गया था। आगामी दिवसों में भी उक्त सघन अभियान जारी रहेगा ताकि अवैध मदिरा विक्रय न हो सके। उपरोक्त कार्यवाही में महिला आबकारी आरक्षक शमा निशा और आरती साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

