शहीद ए भगत सिंह के जन्म जयंती के अवसर पर कांग्रेस जनो ने दिया विनम्र श्रद्धांजलि 

शहीद ए भगत सिंह के जन्म जयंती के अवसर पर कांग्रेस जनो ने दिया विनम्र श्रद्धांजलि 

शहीद ए भगत सिंह के जन्म जयंती के अवसर पर कांग्रेस जनो ने दिया विनम्र श्रद्धांजलि

 

 

 

 

बिलासपुर – जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज 27 सितंबर 2026 को कांग्रेस भवन में कांग्रेस जन द्वारा शहीद ए भगत सिंह के जन्म जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया.

 

 

 

उक्त कार्यक्रम में हरीश तिवारी जीतेन्द्र पांडे माधव ओतलवार विनोद साहू डॉ राहुल सिंह ने बताया कि भगत सिंह का जन्म एक देशभक्त परिवार में हुआ था, जिसके कारण बचपन से ही उनमें कूट-कूट कर देशभक्ति भरी थी. उनके पिता किशन सिंह और चाचा अजीत सिंह दोनों ही सक्रिय स्वतंत्रता सेनानी थे और गदर पार्टी से जुड़े थे.भगत सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव के स्कूल से पूरी की, जिसके बाद वे आगे की पढ़ाई के लिए लाहौर चले गए. उन्होंने लाहौर के दयानंद एंग्लो-वैदिक (DAV) हाई स्कूल और बाद में नेशनल कॉलेज से पढ़ाई की. कॉलेज के दौरान ही उनका संपर्क सुखदेव और भगवतीचरण वोहरा जैसे अन्य राष्ट्रवादियों से हुआ.साइमन कमीशन के विरोध के दौरान ब्रिटिश पुलिस के लाठीचार्ज से महान नेता लाला लाजपत राय गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मृत्यु हो गई. इसका बदला लेने के लिए भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने 17 दिसंबर 1928 को लाहौर में सहायक पुलिस अधीक्षक जे.पी. सांडर्स को गोली मार दी.अंग्रेजों के दमनकारी कानूनों (पब्लिक सेफ्टी बिल और ट्रेड डिस्प्यूट्स बिल) का विरोध करने और अपनी आवाज सोई हुई ब्रिटिश सरकार तक पहुंचाने के लिए 8 अप्रैल 1929 को भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने दिल्ली की केंद्रीय विधान सभा में खाली स्थानों पर बम फेंके. उनका उद्देश्य किसी की जान लेना नहीं, बल्कि अपनी बात रखना था. बम फेंकने के बाद उन्होंने भागने के बजाय इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए स्वेच्छा से आत्मसमर्पण कर दिया.सांडर्स की हत्या (लाहौर षड्यंत्र केस) के मुकदमे में ब्रिटिश सरकार ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी की सजा सुनाई. देश में बढ़ते जनाक्रोश और विरोध के डर से अंग्रेजों ने तय समय से एक दिन पहले ही, 23 मार्च 1931 की शाम 7:33 बजे, लाहौर सेंट्रल जेल में तीनों वीरों को गुप्त रूप से फांसी दे दी गयी. उक्त कार्यक्रम में हरीश तिवारी विनोद साहू जितेंद्र पांडे सुभाष ठाकुर डॉ राहुल सिंह माधव ओतलवार त्रिभुवन लाल कश्यप वीरेंद्र सारथी दीपक राचलवार राजेश शर्मा राजकुमार यादव मनोज सिंह सुनील पांडे राजीव साहू कौशिक धर सहित अन्य कांग्रेस उपस्थित थे!

संतोष साहू मोबाइल. +919827329895

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *