जलसों मंडल अध्यक्ष ध्रुव साहू बनाए गए, कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर……

जलसों मंडल अध्यक्ष ध्रुव साहू बनाए गए, कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर……

जलसों मंडल अध्यक्ष ध्रुव साहू बनाए गए, कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर……

 

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी मे संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत पार्टी के कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी दी जा रही है. जिला बिलासपुर के शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पदाधिकारी नियुक्त कर पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है. जिला के अंतर्गत आने वाले विधानसभा बेलतरा मे भी पार्टी ने सृजन कार्य के तहत मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति किया है जिसके तहत जलसों मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी ध्रुव साहू को दिया गया है. श्री साहू छात्र जीवन से ही होनहार रहे हैं.

वहीं सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र में भी उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई है. बताया जाता है कि ध्रुव साहू ने अपने राजनीतिक जीवन कि शुरुआत पार्टी के साधारण कार्यकर्ता के रूप मे किया. उनकी मेहनत एवं लगन को देखते हुए कुछ सालों बाद उन्हें बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिया गया. जिसे उन्होंने बखूबी निभाया. श्री साहू का पार्टी के प्रति निष्ठा, लगन एवं मेहनत को देखते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी मंडल अध्यक्ष के रूप में दिया गया. जिसे ईमानदारी के साथ निभाने की बात श्री ध्रुव साहू ने मीडिया से कही .

संतोष साहू मोबाइल. +919827329895

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *