सिरगिट्टी क्षेत्र फर्जी स्वास्थ्य विभाग का हब सेंटर, हजारों बेरोजगार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ ? न्याय के लिए 8 घंटा से 4 युवतियां थाना मे लगाती रही गुहार, एस. आई ने आवेदन लेकर चलता करने का किया प्रयास पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर किया गया एफ. आई. आर दर्ज, आखिर 8 घंटे से थाने में किसने दबा रखा था मामला…..

सिरगिट्टी क्षेत्र फर्जी स्वास्थ्य विभाग का हब सेंटर, हजारों बेरोजगार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ ?   न्याय के लिए 8 घंटा से 4 युवतियां थाना मे लगाती रही गुहार, एस. आई ने आवेदन लेकर चलता करने का किया प्रयास      पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर किया गया एफ. आई. आर दर्ज, आखिर 8 घंटे से थाने में किसने दबा रखा था मामला…..

सिरगिट्टी क्षेत्र फर्जी स्वास्थ्य विभाग का हब सेंटर, हजारों बेरोजगार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ ?

न्याय के लिए 8 घंटा से 4 युवतियां थाना मे लगाती रही गुहार, एस. आई ने आवेदन लेकर चलता करने का किया प्रयास

 

पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर किया गया एफ. आई. आर दर्ज, आखिर 8 घंटे से थाने में किसने दबा रखा था मामला…..

 

 

 

 

न्यूज़ छत्तीसगढ़ टुडे (संतोष साहू)

बिलासपुर – शहर से लगे सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक बड़ा ठग गिरोह सक्रिय है. इनके द्वारा धड़ल्ले से फर्जी स्वास्थ्य विभाग संचालित किया जा रहा है. जिसमे की राज्य के विभिन्न जिला सरगुजा, कोरबा, बस्तर, सूरजपुर के बेरोजगार युवक – युवतियों को सरकारी नौकरी देने का झांसा देकर अपना शिकार बनाया जा रहा है. इस मामले की शिकायत सिरगिट्टी थाना में किया गया. लेकिन इस तरह की गंभीर मामले मे भी पुलिस ने सक्रियता नहीं दिखाई. बल्कि 4 प्रार्थीयो को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए 8 घंटे तक भूखा प्यासा थाने में ही रहना पड़ा. इस तरह का कृत्य पुलिस कि कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान उठाता है.

गुरुवार 12 तारीख को सिरगिट्टी थाना में 4 युवतियां शिकायत दर्ज करने पहुंची थी. उनका आरोप है कि सिरगिट्टी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग पर नौकरी लगने के नाम पर उन्हें बुलाया गया. और फोन पर उन्हें आश्वासन दिया गया कि हमारे यहा मेडिकल एंट्री का काम है. शिकायतकर्ताओ ने बताया कि यहा आने के बाद प्रत्येक व्यक्ति से 19 हजार 500 रूपए ले लिया गया. और रकम लेने के बाद कहा गया कि आपको प्रोडक्ट सप्लाई करना है. उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्य के लिए बकायादा उन्हें ट्रेनिंग दिया जाता था. ट्रेनिंग करने के दरमियान सीनियर सरों का नाम एवं अन्य गतिविधि की जानकारी दी जाती थी.

जब उन्होंने इस बात का विरोध किया तो उन्हें एक रूम में बंद कर दिया गय. किसी तरह प्रार्थी उनके चंगुल से छूटकर प्रार्थी सिरगिट्टी थाना दोपहर 12:00 पहुंची तब से लेकर रात 8:00 तक उन्हें थाने में ही बैठाया गया. मामले को लेकर मीडिया ने जब थाना प्रभारी किशोर केवट से चर्चा किया तब उनका कहना था कि वह अभी पेशी मे सरगुजा गए हुए हैं. मीडिया ने मामले कि जानकारी दिया तब उनका कहना था कि अगर कोई प्रार्थी आगे आकर शिकायत करता है तो अपराध पंजीबद किया जाएगा. लेकिन ऐसा नहीं किया गया.

 

देखिए वीडियो

 

 

 

 

न्याय के लिए 8 घंटा तक 4 युवतियां थाना मे लगाती रही गुहार, एस. आई ने आवेदन लेकर चलता करने का किया प्रयास ?

 

सिरगिट्टी थाना में एक से बढ़कर एक कलाकार है जिसकी जितनी तारीफ किया जाए उतना कम है.इस बात का ताजा उदाहरण शुक्रवार को देखने मिला. जब न्याय के लिए 8 घंटा से 4 युवतियां थाना मे गुहार लगाती रही. सबसे तकलीफ और पीड़ा दे बात यह है कि बच्चिया दोपहर 12:00 से लेकर रात 8:00 तक भूखे प्यासे थाने में बैठी रही. एस. आई ने आवेदन लेकर चलता करने का किया प्रयास किया. इस मामले पर राष्ट्रीय मानव अधिकार सह अपराध नियंत्रण मंच  के प्रदेश अध्यक्ष निलेश गुप्ता, जिला अध्यक्ष  धनंजय चंद्रवंशी, महिला विंग उपाध्यक्ष रश्मि राव शर्मा सक्रिय हुए और मामले कि जानकारी को वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाया .जिसके बाद जिला के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर देर रात में अपराध पंजीकृत किया गया गया. क्रमशः 2

संतोष साहू मोबाइल. +919827329895

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *