रामभक्त “प्रवीण झा” इस बार भी श्रद्धालुओं को कराएंगे अयोध्या यात्रा, निशुल्क एसी बसमें 1008 भक्तों का जत्था होगा रवाना पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर श्रद्धालुओं का होगा रजिस्ट्रेशन, तीन दिनी यात्रा में नाश्ता, भोजन से लेकर होटल में ठहरने की होगी उत्तम व्यवस्था

रामभक्त “प्रवीण झा” इस बार भी श्रद्धालुओं को कराएंगे अयोध्या यात्रा, निशुल्क एसी बसमें 1008 भक्तों का जत्था होगा रवाना     पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर श्रद्धालुओं का होगा रजिस्ट्रेशन, तीन दिनी यात्रा में नाश्ता, भोजन से लेकर होटल में ठहरने की होगी उत्तम व्यवस्था

रामभक्त “प्रवीण झा” इस बार भी श्रद्धालुओं को कराएंगे अयोध्या यात्रा, निशुल्क एसी बस में 1008 भक्तों का जत्था होगा रवाना

 

पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर श्रद्धालुओं का होगा रजिस्ट्रेशन, तीन दिनी यात्रा में नाश्ता, भोजन से लेकर होटल में ठहरने की होगी उत्तम व्यवस्था

 

 

 

न्यूज़ छत्तीसगढ़ टुडे (संतोष साहू )

बिलासपुर- अयोध्या धाम में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात देशभर में भक्तों का उत्साह अद्वितीय है। रामनगरी के दिव्य दर्शन की पावन अभिलाषा को साकार करने बिलासपुर के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति प्रवीण झा ने एक अनूठी पहल की है। हर वर्ष 1008 श्रद्धालुओं को श्रीराम दरबार की मंगलमयी यात्रा कराने का संकल्प लेते हुए, इस वर्ष वे लगभग 25 भव्य बसों की व्यवस्था कर रहे हैं। यह यात्रा पूर्णतः निःशुल्क होगी। जिसमें श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद रूपी भोजन, नाश्ता, अयोध्या में ठहरने की सुविधा तथा दर्शन के उपरांत सुरक्षित वापसी की संपूर्ण व्यवस्था उनकी सेवा भावना से ओतप्रोत टीम द्वारा की जाएगी।

 

सोमवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते श्री झा ने बताया कि बहुत से ऐसे लोग हैं जो आर्थिक एवं अन्य कारणों से रामलाल के दर्शन करने नहीं जा पाते हैं उनकी लिए हमारे संस्था के द्वारा यह प्रबंध किया गया है कि बिलासपुर संभाग के श्रद्दालुओ को रामलला के दर्शन करवाने की व्यवस्था की जाए। इसी विचार को मूर्त रूप देते हुए यह निर्णय लिया गया कि बिलासपुर संभाग से 1008 श्रद्धालुओं को हर साल रामनवमी पर रामलला दर्शन के लिए निःशुल्क अयोध्या ले जाया जाएगा। इसमें 18 साल से 65 साल की आयु वाले ऐसे श्रद्धालु जो रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाना चाहते है उन्हे अपना आधार कार्ड और दो फोटो लेकर नियत स्थान पर स्वयं उपस्थित होकर पुलिस मैदान में 1 मार्च 2026 को पंजीयन कराना पड़ेगा।

 

 

पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर श्रद्धालुओं का होगा रजिस्ट्रेशन,

 

श्री प्रवीण झा ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पहले आया पहले पाया की तर्ज पर पंजीयन कराए जाएंगे. प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी 1008 लोगो को बस से अयोध्या ले जाया जाएगा। पिछले दो वर्षों में 2016 श्रद्धालुओं को अयोध्या यात्रा कराया जा चुका है. यह भी बताया कि यात्रा का शुभारंभ 25 मार्च को सुबह 11 बजे पुलिस ग्राउंड से होगा। इस अवसर पर 25 बसें और 10 कारें अयोध्या के लिए रवाना की जाएंगी। आयोजकों के अनुसार यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के भोजन, सुरक्षा और ठहराव की समुचित व्यवस्था की गई है। सभी यात्रियों को निर्धारित वाहनों से ही यात्रा करनी होगी तथा अनुशासन का पालन करना अनिवार्य रहेगा।

आयोजकों का कहना है कि यह यात्रा केवल धार्मिक दर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि बिलासपुर की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं को अयोध्या से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन चुकी है। वर्षों से यहां रामनवमी, रामायण मंडलियों और भक्ति आयोजनों की समृद्ध परंपरा रही है, जिसे यह यात्रा नई ऊर्जा प्रदान कर रही है।

प्रेस वार्ता में यात्रा कार्यक्रम सहयोगी प्रफुल शर्मा, राम प्रताप सिंह, रौशन सिंह, रिंकू मित्रा और राजीव अग्रवाल भी उपस्थित रहे। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से समय पर पंजीयन कराकर इस आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा बनने की अपील की है।

संतोष साहू मोबाइल. +919827329895

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *