विष्णु देव साय सरकार कि बजट में सभी वर्ग- समाज को खास त्वज्जो दी गई :- भाजयुमो नेता रौशन सिंह
न्यूज़ छत्तीसगढ़ टुडे (संतोष साहू )
बिलासपुर – छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के दरमियान 24 फरवरी दिन मंगलवार को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट प्रस्तुत किया.यह बजट वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है. बताया जाता है कि यह “संकल्प” थीम पर आधारित, साय सरकार का तीसरा बजट है, जिसमें किसानों, महिलाओं और युवाओं पर विशेष फोकस किया गया है. इस बजट को लेकर भाजयुमो नेता प्रदेश कार्य समिति सदस्य रौशन सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट प्रदेश के युवा,किसान, सर्वहारा समाज एवं आम जनता का इस बजट में ध्यान रखा गया है।
श्री रौशन सिंह द्वारा यह भी कहा गया कि यह बजट प्रदेश को विकासशील राज्य से विकसित राज्य बनाने के विजन से इस बजट को संकल्प का रूप दिया गया है. इस बजट में विभिन्न घोषणाओं से मध्यम वर्ग सहित प्रदेश के करोड़ो नागरिक लाभान्वित होंगे एवं प्रदेश विकास के नये आयाम के तरफ अग्रसर होगा।