आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध पुनः बड़ी कार्यवाही!

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध पुनः बड़ी कार्यवाही!

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध पुनः बड़ी कार्यवाही!

 

 

 

बिलासपुर – मंगलवार को आबकारी विभाग द्वारा जिला के विभिन्न क्षेत्रों में पुनः बड़ी कार्यवाही किया गया. जिसमे सीपत क्षेत्र में प्रभारी तेलेस्फोर एक्का द्वारा ग्राम बाम्हू थाना सीपत के आरोपी संजू निर्मलकर के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब जप्त कर जेल दाखिल किया गया। इसी तरह वृत्त मस्तूरी प्रभारी सुश्री ऐश्वर्या मिंज द्वारा (1) ग्राम कोकडी थाना पचपेडी से आरोपी मोहित धनवार पिता खोलबहरा 25 वर्ष के संज्ञान अधिपत्य से 9.5 लीटर महुआ शराब (2) ग्राम देवगाव थाना मस्तूरी से आरोपी विशाल खांडेकर पिता दिलीप खांडेकर उम्र 24 वर्ष के संज्ञान अधिपत्य से 10 लीटर महुआ शराब (3) ग्राम देवगाव थाना मस्तूरी से आरोपी संतोषी खाण्डेकर, पति महेश खाण्डेकर, उम्र 32 वर्ष के संज्ञान अधिपत्य से 8.5 लीटर महुआ शराब एवं 15 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर न्यायालय से रिमाण्ड प्राप्त कर जेल दाखिल किया गया। इसी अनुक्रम में वृत्त बिल्हा प्रभारी छबि पटेल द्वारा चकरभाठा थाना के ग्राम बोड़सरा के सुरेश कुर्रे के संज्ञान आधिपत्य से 18 लीटर महुआ शराब जप्त कर जेल दाखिल की कार्यवाही की गई । उक्त सभी आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) 59(क) के तहत प्रकरण कायम किया गया। विदित हो एक दिन पूर्व आबकारी उपनिरीक्षक श्री धर्मेन्द्र शुक्ला द्वारा ग्राम गनियारी थाना कोटा के दिलेश्वरी वर्मा से 20 लीटर महुआ शराब जप्त कर जेल दाखिल किया गया। विभाग द्वारा आगे भी निरंतर आबकारी अपराध के रोकथाम, पतासाजी हेतु गश्त एवं कार्यवाही जारी रहेगी।

संतोष साहू मोबाइल. +919827329895

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *