वन कर्मचारी संघ चार चरणों में करेगा आंदोलन, कार्यालय से लेकर सड़क तक धरना कि तैयारी !

वन कर्मचारी संघ चार चरणों में करेगा आंदोलन, कार्यालय से लेकर सड़क तक धरना कि तैयारी !

वन कर्मचारी संघ चार चरणों में करेगा आंदोलन, कार्यालय से लेकर सड़क तक धरना कि तैयारी !

 

 

 

न्यूज़ छत्तीसगढ़ टुडे (संतोष साहू)

बिलासपुर – छत्तीसग़ढ वन कर्मचारी संघ, रायपुर के तत्वाधान में वन वृत्त बिलासपुर के संभागीय अध्यक्ष एवं सचिव के द्वारा समय समय पर वन वृत्त बिलासपुर के वन कर्मचारियों की समस्याओं से विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया था तथा नियम विरूद्ध स्थानांतरण एवं अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु अनुरोध किया गया। आरोप है कि इन समस्याओं के निराकरण को करने में विभाग के वरिष्ठ अधिकारीयो द्वारा कोई रूचि नहीं लिया गया तथा वर्तमान समय तक कार्यवाही लंबित रखी गयी है। तदसंबंध में छ.ग. वन कर्मचारी संघ संभाग बिलासपुर द्वारा चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है जो निम्नानुसार है

 

1. प्रथम चरण : दिनांक 13.05.2026 को ड्यूटी के दौरान “काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया जावेगा।

 

2. द्वितीय चरण: दिनांक 18.05.2026 को भोजन अवकाश में मुख्य वन संरक्षक कार्यालय वृत्त बिलासपुर के समक्ष सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जावेगा।

 

3. तृतीय चरण: दिनांक 25.05.2026 को एकदिवसीय अवकाश पर रहकर संपूर्ण कार्य बंद किया जावेगा।

 

4. चतुर्थ चरण : आगामी निर्धारित तिथि में अनिश्चित्‌कालीन हड़ताल किया जावेगा। अतः प्रतिवेदन पर संज्ञान लेते हुए तत्काल निराकरण करने का कष्ट करें। समस्याओं का निराकरण नहीं होने से ही छ.ग. वन कर्मचारी संघ बिलासपुर संभाग बिलासपुर चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य हो गया है जिसकी संपूर्ण जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी।

संतोष साहू मोबाइल. +919827329895

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *