ग्राम पंचायत कोरमी में पंचो ने प्रभारी सरपंच रानी मरकाम को चुना !

ग्राम पंचायत कोरमी में पंचो ने प्रभारी सरपंच रानी मरकाम को चुना !

ग्राम पंचायत कोरमी में पंचो ने प्रभारी सरपंच रानी मरकाम को चुना !

न्यूज़ छत्तीसगढ़ टुडे (संतोष साहू)

बिलासपुर –  जनपद पंचायत बिल्हा के ग्राम पंचायत कोरमी में प्रभारी सरपंच पद के लिए छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम  धारा 44 के तहत  प्रथम बार 3 जून को ग्राम पंचायत कार्यालय में सम्मिलन का आयोजन किया गया था. इस दरमियान नियमानुसार  पंचायत गठित करने वाले सदस्यों की गणपूर्ति ( कोरम ) 50 प्रतिशत नहीं हो पाया. इस वजह से बुधवार को आयोजित सम्मिलन को स्थगित किया गया. वही पीठासीन अधिकारी के द्वारा चुनाव के लिए सम्मिलन  की अगली तारीख  5 जून 2026 को तय किया गया. जिसके बाद निर्धारित तिथि में  चुनाव संपन्न हुआ .

गौरतलब है कि  ग्राम पंचायत कोरमी में कुल 20 वार्ड पंच  है. जिसमे  की  प्रभारी सरपंच चुनाव के दरमियान पीठासीन अधिकारी के समक्ष कार्यालय ग्राम पंचायत कोरमी में उपस्थित होकर 9 पंचों की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुआ. सर्वादित है कि यह पंचायत में इस बार सरपंच पद अनुसूचित जनजाति (महिला) के लिए आरक्षित थी. और इन 20 पंचो में मात्र एक पांच अनुसूचित जनजाति महिला रही जिसके कारण मतदान करने की प्रक्रिया नहीं किया गया. एवं  वार्ड क्रमांक 11 कि पंच रानी मरकाम को सर्व सहमति से ग्राम पंचायत कोरमी  का प्रभारी सरपंच चुना गया. आज के इस चुनाव  में पीठासीन अधिकारी के रूप में नीरज तिवारी (वरिष्ठ करारोपण अधिकारी), वंदना पांडे  (सहायक विस्तार अधिकारी), कृष्णा लसहे ( ग्राम पंचायत सचिव ), उप सरपंच ईश्वर धुरी  एवं ग्राम पंचायत के वार्ड पंच क्रमशः  रामकुमार धुरी, श्रीमती सुनीता धुरी, श्रीमती गोमती धुरी, गौरी शंकर यादव, नकुल धुरी, सुश्री आरती नारंग, गौतम कुमार नारंग उपस्थित थे वही  चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण  व्यवस्था से कराए जाने  के लिए सिरगिट्टी थाना के ए. एस. आई गुलाब पटेल एवं आरक्षक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया.

संतोष साहू मोबाइल. +919827329895

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *